{"_id":"37e39e70-c315-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"up-board-result-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड इंटर का रिजल्ट पांच, हाईस्कूल का 8 जून को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड इंटर का रिजल्ट पांच, हाईस्कूल का 8 जून को
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2013 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का परीक्षाफल पांच और हाईस्कूल का आठ जून को घोषित करेगा। तीन दिन में 12वीं विज्ञान के परिणाम की गड़बड़ी दूर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में लगभग 57 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं।
वहीं, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इलाहाबद क्षेत्र का 12वीं का परिणाम 24 अथवा 25 मई को घोषित किए जाने की संभावना है।
सीबीएसई की ओर से जेईई मेंस में शामिल छात्रों की सुविधा के लिए इस वर्ष 12वीं का परिणाम 10वीं से पहले घोषित किया जा रहा है।
बोर्ड की ओर से 10वीं का परिणाम 12वीं के परिणाम के दो दिन बाद घोषित किए जाने की संभावना है।
यूपी बोर्ड के डायरेक्टर वासुदेव यादव ने बुधवार को बताया कि 2012 में भी बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल का परिणाम पांच एवं आठ जून को घोषित किया गया था।
विज्ञापन
यादव ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम बोर्ड मुख्यालय में पांच जून को दोपहर 12.30 बजे घोषित होगा। हाईस्कूल का परिणाम भी आठ जून को बोर्ड मुख्यालय में दोपहर 12.30 बजे घोषित होगा।
विज्ञापन
मूल्यांकन के दौरान आए व्यवधान के बाद भी बोर्ड ने परिणाम तय समय में घोषित करने का फैसला किया। इस बार इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन के बाद अवार्ड ब्लैंक भरने में ओएमआर व्यवस्था लागू होने के बाद परिणाम जारी करने में सहूलियत हुई है।
उन्होंने बताया कि जेईई मेंस में शामिल परीक्षार्थियों को ध्यान में रखते हुए 12वीं विज्ञान के परिणाम में हर प्रकार की गड़बड़ी दूर करने के लिए अलग से सेल का गठन किया जाएगा।
शिकायत के तीन दिन के अंदर परिणाम में संशोधन कर दिया जाएगा। जेईई मेंस का आयोजन करने वाले सीबीएसई की ओर से यूपी बोर्ड को पत्र भेजकर 25 जून तक संशोधित परिणाम जारी करने का आग्रह किया गया है।