फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP BJP president says PM Modi fulfills Patels dreams

एक देश एक संविधान लागू कर पटेल के सपनों को पीएम मोदी ने किया साकारः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Thu, 31 Oct 2019 07:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 31 Oct 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
UP BJP president says PM Modi fulfills Patels dreams
मलदहिया में पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के अधूरे सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पूरा कर रहे हैं। जो काम पटेल ने अधूरा छोड़ा था उन सभी कार्यों को एक एक कर पूरा किया जा रहा है। अयोध्या पर आने वाले फैसले को ध्यान में रखकर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन


कहा कि फैसला चाहे पक्ष में हो या फिर विपक्ष में हमें अपना संयम नहीं खोना है। अति उत्साह में जुलूस नहीं निकालना है। गुरुवार को मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने रन फार यूनिटी कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष तेलियाबाग स्थित पटेल धर्मशाला पहुंचे। जहां सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144 वीं जयंती समारोह मनाया गया।
विज्ञापन


इसके मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार पटेल ने देश को टूटने से बचाया। कच्छ से कोहिमा और कारगिल से कन्याकुमारी तक सीधी ट्रेन जा रही है। यह सरदार पटेल की देन है। महात्मा गांधी ने लौह पुरुष की उपाधि दी। प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद ने कहा था कि देश सरदार पटेल के चलते बचा है। वे अगर पीएम बन गए होते तो देश की तस्वीर दूसरी होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेंद्र सिंह ने सरकार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने स्मारिका का विमोचन किया। पटेल समाज की स्नेहा सिंह समेत अन्य प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता, किसान आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश सिंह ने की।

अतिथियों का स्वागत विनोद सिंह पटेल ने किया। संचालन नवल किशोर सिंह ने किया। शाम को कवि सम्मेलन भी हुआ। इसमें डा. अशोक अज्ञान, विभा सिंह, कमल नयन मधुकर, फजीहत गहमरी आदि ने काव्यपाठ किया। 


रन फार यूनिटी में दौड़े भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संग कार्यकर्ता 
लौह पुरूष की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रन फार यूनिटी कार्यक्रम में दौड़ लगाई। मलदहिया से तेलियाबाग पटेल धर्मशाला तक दौड़ने वालों में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा विधायकों में रवींद्र जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिला महामंत्री प्रभात सिंह आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed