फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up b ed councelling

यूपी बीएड: जीरो और माइनस नंबर वाले भी पा सकेंगे दाखिला

Fri, 26 Jul 2013 12:01 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Fri, 26 Jul 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
up b ed councelling

उत्तर प्रदेश में बीएड की खाली सीटें भरने के लिए तीसरी काउंसलिंग अगस्त के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी। इसमें सभी अभ्यर्थियों को दाखिले का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन


जो भी अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हैं वे दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसमें वे अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे जिनकी रैंक अच्छी थी और किसी वजह से दाखिला नहीं ले पाए थे।
विज्ञापन


इसके अलावा जीरो और माइनस में नंबर पाने वाले जिन अभ्यर्थियों को मौका नहीं मिला था, वे भी दाखिला पा सकेंगे। यह निर्णय गुरुवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीएड प्रवेश समन्वय समिति की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार शैलेश कुमार शुक्ला ने बताया कि दाखिले के तीसरे चरण के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी दाखिले की जानकारी उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि कई ऐसे अभ्यर्थी जो पात्र थे और किसी वजह से दाखिला नहीं ले पाए थे, उनके लिए भी इस इस काउंसलिंग में मौका होगा। वहीं कुछ अभ्यर्थी ऐसे थे जो काउंसलिंग में शामिल हुए थे लेकिन सीट कंफर्म नहीं करवाई थी।

इसके अलावा जिनको अभी तक काउंसलिंग में नहीं बुलाया गया था, उनको भी तीसरी काउंसलिंग में मौका दिया जाएगा। रजिस्ट्रार शैलेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है लेकिन काउंसलिंग सेंटर कम होने के कारण वे दाखिले की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए थे।


इसको देखते हुए इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक सेंटर बनाए जाएंगे। दाखिले से संबंधित जानकारी के लिए विश्वविद्यालय ने अपना हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। अभ्यर्थी किसी भी जानकारी के लिए फोन नंबर 0551-2204917 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed