फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Elections 2022 Second Phase 586 Candidate List Azam Khan of Samajwadi Party is on top in Criminal cases among 586 candidates of second phase, his son abdullah khan at number two

UP Election 2022: दूसरे चरण के 586 प्रत्याशियों में इस मामले में टॉप पर हैं सपा के आजम खान, दूसरे नंबर पर उनके बेटे

Mon, 14 Feb 2022 07:38 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 14 Feb 2022 07:38 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के नौ जिलों की 55 सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 586 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। इन्हीं प्रत्याशियों के हलफनामे के आधार पर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक्स रिफॉर्म्स यानी एडीआर ने एक रिपोर्ट तैयार की है। 

विज्ञापन
UP Assembly Elections 2022 Second Phase 586 Candidate List Azam Khan of Samajwadi Party is on top in Criminal cases among 586 candidates of second phase, his son abdullah khan at number two
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ रहे दागी उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आज दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। प्रदेश के नौ जिलों की 55 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें अमरोहा, बरेली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, सहारनपुर, बिजनौर, संभल, रामपुर और बदायूं जिला शामिल है। कुल 586 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 
विज्ञापन


586 प्रत्याशियों में से 147 यानी 25% दागी हैं। मतलब इनपर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें भी 113 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनपर गंभीर धाराओं में मुकदमे चल रहे हैं। इस मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद और रामपुर से प्रत्याशी आजम खान पहले और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान दूसरे नंबर पर हैं। आजम पर कुल 87 मामले चल रहे हैं, जबकि बेटे अब्दुल्ला पर 43 मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा सपा ने दागियों को टिकट दिया
समाजवादी पार्टी ने दूसरे चरण में सबसे ज्यादा दागी नेताओं को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने कुल 67% आपराधिक छवि वाले नेताओं को टिकट दिया है। इस मामले में दूसरे नंबर पर कांग्रेस है। कांग्रेस के 43% उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। दागियों को टिकट देने में बहुजन समाज पार्टी तीसरे नंबर पर आती है। बसपा ने दूसरे चरण में 36% आपराधिक छवि वाले नेताओं पर भरोसा जताया है। भाजपा इस मामले में चौथे और आम आदमी पार्टी पांचवे नंबर पर है। भाजपा ने 34% और आम आदमी पार्टी ने सबसे कम 14% दागियों को टिकट दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सीटों पर सबसे ज्यादा दागी प्रत्याशी मैदान में

UP Assembly Elections 2022 Second Phase 586 Candidate List Azam Khan of Samajwadi Party is on top in Criminal cases among 586 candidates of second phase, his son abdullah khan at number two
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
 
जिला सीट  कितने दागी प्रत्याशी मैदान में?
बरेली नवाबगंज पांच (बसपा, सपा, दो निर्दलीय और एक बहुजन मुक्ति पार्टी)
सहारनपुर सहारनपुर नगर पांच (भाजपा, सपा, आप, संयुक्त विकास पार्टी और भारत विकास पार्टी)
रामपुर स्वार पांच (बसपा, सपा, एक निर्दलीय, माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी, अपना दल सोनेलाल)
बरेली बहेड़ी पांच (भाजपा, बसपा, सपा, दो निर्दलीय)

इन तीन प्रत्याशियों पर सबसे ज्यादा आपराधिक मामले

UP Assembly Elections 2022 Second Phase 586 Candidate List Azam Khan of Samajwadi Party is on top in Criminal cases among 586 candidates of second phase, his son abdullah khan at number two
आजम खान और उनका बेटा अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
1. आजम खान (समाजवादी पार्टी)  : समाजवादी पार्टी के सांसद और रामपुर के प्रत्याशी आजम खान पहले दोनों चरण में सबसे ज्यादा आपराधिक छवि वाले प्रत्याशी हैं। आजम खान पर कुल 87 मामले दर्ज हैं। कुल 253 धाराओं में मामले दर्ज हैं, इनमें 234 गंभीर धाराएं हैं। आजम पर मार डालने की धमकी देकर वसूली करना, फर्जीवाड़ा करना, धर्म, जाति के नाम पर लोगों को बांटने का काम करना, हत्या की कोशिश करना, लूट जैसे संगीन आरोप लगे हैं। 

2. अब्दुल्ला आजम खान (समाजवादी पार्टी)  : समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान सबसे ज्यादा आपराधिक छवि वाले प्रत्याशियों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। अब्दुल्ला स्वार सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनपर कुल 83 धाराओं में 43 मामले दर्ज हैं। अब्दुल्ला पर धोखाधड़ी, हत्या की कोशिश, वसूली, चोरी, यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।  

3. नसीर अहमद खान (समाजवादी पार्टी) : रामपुर के चमरौआ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नसीर अहमद खान सबसे ज्यादा आपराधिक छवि वाले प्रत्याशियों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। नसीर पर जमीनों पर अवैध कब्जा करना, वूसली, फर्जीवाड़े जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं। नसीर पर कुल 114 आपराधिक धाराओं में 30 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 111 गंभीर धाराएं हैं। 

टॉप-5 में ये प्रत्याशी भी शामिल

UP Assembly Elections 2022 Second Phase 586 Candidate List Azam Khan of Samajwadi Party is on top in Criminal cases among 586 candidates of second phase, his son abdullah khan at number two
Prayagraj News : समाजवादी पार्टी। - फोटो : प्रयागराज
 
प्रत्याशी पार्टी कुल केस
मुखिया गुर्जर  (हसनपुर, अमरोहा) सपा 11
राम खिलाड़ी सिंह (गुन्नौर, संभल) सपा  09
फैजल खान (रामपुर) आप 09
मामुन उल हक (बिजनौर)  आजाद समाज पार्टी कांशीराम 09

ये भी जान लें
  • संभल के गुन्नौर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम खिलाड़ी सिंह पर हत्या का मुकदमा भी चल रहा है। राम खिलाड़ी पर कुल नौ मामले चल रहे हैं।
  • छह उम्मीदवारों पर महिलाओं के उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न से जुड़े आरोप लगे हैं।
  • 18 उम्मीदवारों पर हत्या के प्रयास का मामला चल रहा है। 
  • 55 विधानसभा सीटों में 29 यानी 53% ऐसी सीटें हैं, जो रेड अलर्ट के दायरे में आती हैं। यहां पर चुनाव लड़ रहे तीन या इससे ज्यादा प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed