फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 Tomorrow Satta Ka Sangram in Hardoi Chai Par Chunavi Charcha Youth Ki Baat Aadhi Aabadi ki Baat Live Debate Discussion with Amar Ujala

UP Election 2022 : हरदोई में क्या होगा चुनावी मुद्दा? आज लोग रखेंगे अपनी बात, आप भी हो सकते हैं शामिल

Sat, 20 Nov 2021 01:00 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 20 Nov 2021 01:00 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 10 जिलों से होते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज (शनिवार को) हरदोई पहुंच जाएगा। पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व रखने वाले हरदोई में आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। 2017 चुनाव में सात सीटों पर भाजपा और एक पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Tomorrow Satta Ka Sangram in Hardoi Chai Par Chunavi Charcha Youth Ki Baat Aadhi Aabadi ki Baat Live Debate Discussion with Amar Ujala
हरदोई, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई को भक्त प्रहलाद का जिला माना जाता है। इसका संबंध हिरण्यकश्यप से है। पहले इसका नाम हरिद्रोही था। पौराणिक और ऐतिहासिक रूप से समृद्ध इस जिले में करीब 28 लाख वोटर्स हैं। पिछली बार इनमें से 59.2% लोगों ने वोट दिया था। भाजपा को आठ में से सात सीटों पर जीत दिलाई थी। 
विज्ञापन


अब अगले साल होने वाले चुनाव के लिए एक बार फिर से यहां माहौल बन रहा है। राजनीतिक पार्टियों में हलचलें बढ़ गई हैं। नेताओं ने भी जनता के बीच जाना शुरू कर दिया है। ऐसे में यहां के आम लोग क्या सोचते हैं? युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और नौकरीपेशा वालों के लिए इस बार चुनाव में क्या मुद्दे होंगे? 
विज्ञापन


क्या धर्म और जाति के नाम  पर वोट पड़ेंगे या विकास मायने होगा? पिछले साढ़े चार साल के कार्यकाल में भाजपा की सरकार ने यहां क्या किया? आम जनता क्या भाजपा के कामों से खुश है या अब नया विकल्प ढूंढने लगी है? इन्हीं सब सवालों का जवाब जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज (शनिवार को) हरदोई पहुंचेगा। चाय पर चर्चा के साथ शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में महिलाएं और युवा अपने मुद्दों पर बात करेंगे, वहीं प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं से तीखे सवाल पूछे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपके पास भी 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ने का अच्छा मौका है। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप वोट करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?

कब और कहां होंगे कार्यक्रम ?

1. सुबह 9 बजे
चाय पर चर्चा
स्थान:पंडित टी स्टाल,पुलिस कार्यालय के सामने

2. दोपहर 12 बजे
आधी आबादी से चर्चा
स्थान : आवास विकास कॉलोनी

3.  दोपहर : 2 बजे
अधिवक्ताओं से चर्चा
स्थान: बार एसोसिएशन परिसर

4. शाम 4 बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान : शहीद उद्यान,हरदोई

अब तक इन जिलों में हुआ कार्यक्रम
अब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नौ जिलों में 'अमर उजाला' का यह कार्यक्रम हो चुका है। गाजियाबाद से शुरू हुआ 'सत्ता का संग्राम' मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी होते हुए सीतापुर पहुंचा। अब अगला पड़ाव हरदोई है।  

'सत्ता का संग्राम' में क्या होगा खास?
चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। महिलाओं-युवाओं से संवाद होगा और राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है, जहां आप बातों को रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।


विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था
'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर हिस्सा लेने वाले दर्शकों और श्रोताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की भी व्यवस्था की गई है।

इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे?
  • अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी।
  • 'सत्ता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे।
  • amarujala.com पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे।
  • सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर भी देखे जा सकेंगे।
  • इन सभी कार्यक्रमों के जरिए दर्ज होने वाली जनता की आवाज विशेष रूप से अमर उजाला के पॉडकास्ट "आवाज" पर भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed