फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 pratapgarh Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022: प्रतापगढ़ में चाय पर चुनावी चर्चा, क्या हैं यहां के चुनावी मुद्दे, पढ़िए किसने क्या कहा? 

Fri, 17 Dec 2021 10:40 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 17 Dec 2021 10:40 AM IST
सार

पूर्वांचल के नौ अलग-अलग जिलों से होते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज यानी शुक्रवार को प्रतापगढ़ पहुंचा। यहां के रेलवे स्टेशन रोड के पास आयोजित 'चाय पर चर्चा' के दौरान स्थानीय लोगों ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर बात की।  

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 pratapgarh Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, चाय पर चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रतापगढ़ के लोगों ने अपना चुनावी एजेंडा बताया। शुक्रवार को 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' यहां पहुंचा। प्रतापगढ़ के लोगों ने 'चाय पर चर्चा' के दौरान विकास, महंगाई और अपराध के मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान किसी ने वर्तमान सरकार के कामकाज की तारीफ की तो किसी ने कमियां गिनाईं। पढ़िए किसने क्या कहा? 

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में 82 वर्षीय बुजुर्ग रफीक अहमद खान ने कहा कि यहां कोई विकास नहीं हुआ है। भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया है। सड़कें तो पहले से बनी है। अखिलेश ने ही बनवाई थी। इस सरकार में केवल लीपापोती हुई है। दीपक तिवारी ने योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो योजनाएं तैयार की थीं, भाजपा सरकार उसकी ठीक से अगर पोताई भी कर लेती तो कुछ काम दिखाई देने लगता। मगर भाजपा वो भी ठीक से नहीं कर पाई। इस सरकार में रोजगार के नाम पर सिर्फ छलावा हुआ है। मेडिकल कॉलेज आज छह-सात वर्षों से बन रहा है लेकिन अभी तक पूरा तैयार नहीं हुआ है। इसमें जिला अस्पताल जैसी सुविधाए भी नहीं हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भी सारी सुविधाए नहीं है। इसके अलावा उन्होंने अपराध का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में शहर में करीब 698 मौतें हुई हैं। बाईपास की समस्या है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रजापति ने कहा कि प्रतापगढ़ पहले से बेहतर हुआ है। विकास लगातार हो रहा है। सड़कें बनी हैं। मेडिकल कॉलेज स्थापित हुआ है, ट्रामा सेंटर बना है। विकास होने में तो थोड़ा समय लगेगा। इरशाद ने कहा कि यहां विकास की बात बंद हो चुकी है। ट्रामा सेंटर बंद हो गया है। मेडिकल कॉलेज खंडहर पड़ा है। यहां कोई नई सड़क नहीं बनी है। कोई नया विकास नहीं हुआ है। अच्युतानंद पांडे ने कहा कि विकास तो हो रहा है। मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार है। केवल ओपीडी का काम चल रहा है। यहां सबसे बड़ी समस्या थी चिलविला का ओवरब्रिज जो बनकर तैयार है। संतोष द्विवेदी ने कहा कि महंगाई सबसे बड़ी समस्या है। इस सरकार ने राजस्व वसूली का का सही तरीके से किया है। इस सरकार में बस यही काम हुआ है। यहां 70 फीसदी युवा बेरोजगार है। मोहम्मद नियाज ने योगी सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस सरकार में विकास हो रहा है। वहीं, विवेक त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा वाले विकास की बात करते हैं तो कोई पांच काम गिना दे। 

UP Assembly Election 2022 pratapgarh Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, चाय पर चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विक्रम सिंह ने कहा कि युवाओं की कोई पार्टी नहीं है। जो पार्टी रोजगार देगी, जो पार्टी युवाओं के लिए कुछ काम करेगी, हम उसी को वोट देंगे। हां, मौजूदा सरकार से खुश हैं लेकिन जो चार-पांच फीसदी की कमी है, वह हर सरकार में होती है। अनुपम ने कहा कि प्रतापगढ़ में आज भी अपराध चरमसीमा पर है। पिछले पांच वर्षों में यहां सबसे ज्यादा हत्या हुई है। यहां की स्थिति ये है कि कप्तान को भी गोली, हत्या और लूट से सलामी दी जा रही है। योगी जी बांटो राशन करो शासन वाला खेल खेल रहे हैं। अनुपम ने कहा कि योगी जी लास्ट टाइम पर राशन बांट रहे हैं। बाकी के महीनों में क्या खाएगी जनता? अगर राशन के दम पर शासन करना चाहते हैं तो ये गलत हैं। आप आत्मनिर्भर बनाने की बात करते हैं लेकिन हाथ में कटोरा दे दिए। आज से 30 साल पहले जनता जहां थी आज  फिर वहीं आ गई। वहीं, एक शख्स ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि मौजूदा सरकार प्रतापगढ़ का नाम बदलकर न्यूयॉर्क कर दे क्योकि इन्होंने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया तब से वहां विकास की गंगा की बह रही है। वहां बुलेट ट्रेन चलाए जा रहे हैं। यहां भी विकास हो जाएगा। 

लोगों ने और क्या क्या कहा?

  • अश्विनि सोनी ने कहा कि यहां केवल फोटो खिंचवाने का एक रिवाज है। यहां कोई काम नहीं हुआ है। 
  • मोहन नाम के एक युवक ने कहा कि इस बार सपा की सरकार आएगी।
  • रोहित कुमार ने कहा कि विकास के नाम काफी विकास हुआ है। 
  • प्रवीण - योगी सरकार बढ़ियां है। मगर स्थानीय स्तर पर इनके नेता सही से काम नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed