फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 Lakhimpur Kheri Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022 : लखीमपुर खीरी में इस बार क्या होंगे चुनावी मुद्दे, चाय पर चर्चा में 74 साल के भाजपा समर्थक ने सरकार से क्या कहा?

Thu, 18 Nov 2021 09:16 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 18 Nov 2021 09:16 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ जिलों से होते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' लखीमपुर खीरी पहुंचा। 26.71 लाख से ज्यादा वोटर्स वाले इस जिले में आठ विधानसभा और दो लोकसभा क्षेत्र आते हैं। चाय पर चर्चा के दौरान यहां लोगों ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर बात की। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Lakhimpur Kheri Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : चाय पर चर्चा के दौरान लखीमपुर खीरी के लोगों ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर बात की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी भारत-नेपाल सीमा पर सटा उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है। ऐतिहासिक, पर्यटन और धार्मिक महत्व वाले इस जिले में गुरुवार को 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' पहुंचा। जिले के रोडवेज बस स्टैंड पर चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयेाजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में आम लोगों ने शिरकत की। कई लोगों ने सरकार की अच्छाईयां गिनाईं तो साथ में समस्याओं के बारे में भी बताया। पढ़िए किसने क्या कहा? 
विज्ञापन

भाजपा, सपा, कांग्रेस और आप के समर्थकों ने क्या कहा? 

UP Assembly Election 2022 Lakhimpur Kheri Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : चाय पर चर्चा के दौरान चाय बेचने वाले विकास कुमार ने भी अपने मुद्दे रखे। - फोटो : अमर उजाला
74 साल के ईश्वर प्रसाद दुकान चलाते हैं। खुद को भाजपा का समर्थक बताने वाले ईश्वर प्रसाद ने नालियों की समस्या उठाई। कहा, मोहल्ले की नालियां बहुत खराब हैं। पानी बाहर बह रहा है। अक्सर गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। सफाई व्यवस्था नहीं होती है। हालांकि, इसके बावजूद वह भाजपा को ही वोट करते हैं। ईश्वर प्रसाद ने कहा कि सरकार ने बहुत से काम अच्छे भी किए हैं। 

समाजवादी पार्टी के समर्थक रहमत अली ने कहा कि वह सरकार और विधायकों के कामकाज से संतुष्ट नहीं हैं। पूरे जिले की सड़कें खराब हैं। जीएसटी के चलते कारोबारी परेशान है। अतिक्रमण के चलते सड़कों पर जाम लगता है। 

आम आदमी पार्टी के जिला मंत्री विकास श्रीवास्तव ने कहा कि मौजूदा सरकार से कोई खुश नहीं हैं। सड़कें नहीं हैं। बिजली आ रही है, लेकिन इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है? सड़कों पर गड्डे हैं। न युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था है और न स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं।  

कांग्रेस समर्थक दिलीप पासवान ने कहा कि पहले के मुकाबले अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है। किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हुआ। रेप जैसी घटनाएं होती हैं। किसानों पर गाड़ी चढ़ाई गई। बसपा, सपा, भाजपा सबकी सरकार रह चुकी है। यहां जो काम हुआ है वो कांग्रेस सरकार में ही हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास, रोजगार, किसानों का मुद्दा भी उठा

UP Assembly Election 2022 Lakhimpur Kheri Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : चाय पर चर्चा के दौरान लखीमपुर खीरी के लोगों ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर बात की। - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता आलोक शुक्ला ने कहा कि मौजूदा सरकार में कई काम हुए हैं। बिजली की सप्लाई बहुत अच्छी हुई है। सड़कें बनी हैं। काफी विकास कार्य हुआ है। गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है। अमरीश शुक्ला ने रोजगार का मुद्दा उठाया। कहा कि इस सरकार में लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। पढ़ाई करने के बाद मजबूरन कम सैलरी पर प्राइवेट जॉब करना पड़ रहा है।  

व्यापारी रवि शुक्ला ने कहा कि मौजूदा सरकार में बहुत विकास के काम हुए हैं। सड़कें पहले से काफी बेहतर हो गई हैं। कोरोनाकाल में पूरा देश परेशान था। इसका असर यहां के विकास कार्य पर भी पड़ा है। इसके बावजूद भाजपा अन्य राजनीतिक दलों से बेहतर काम करती है। रवि ने व्यापारियों का मुद्दा उठाया। कहा कि व्यापारियों की स्थिति ठीक नहीं है, हालांकि ये सरकार हर किसी को खुश नहीं कर सकती है। लखीमपुर खीरी में भाजपा के आठ विधायक, दो सांसद हैं। उस लिहाज से जितना विकास होना चाहिए, उतना नहीं हो पाया है। इस बार लखीमपुर खीरी कांड का भी असर पड़ सकता है। 

एसएससी जीडी की तैयारी करने वाले एक छात्र ने सरकार की तारीफ की। कहा कि सरकार अच्छी-अच्छी नौकरियां निकाल रही है। रोजगार मिल रहा है।  चाय बेचने वाले विकास कुमार ने कहा कि समय के साथ थोड़ा परिवर्तन हुआ है। हालांकि, ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिला। प्रशासनिक कमियों के चलते सरकारी योजनाओं का सही से पालन नहीं हो पाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed