फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP: 72 825 primary teachers recruitment stop

UPTET-2011: 72,825 शिक्षकों की भर्ती पर रहेगी रोक

Thu, 16 May 2013 03:12 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Thu, 16 May 2013 03:12 PM IST
विज्ञापन
UP: 72 825 primary teachers recruitment stop

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सूबे में प्राथमिक शिक्षकों के 72,825 पदों पर भर्ती पर फिलहाल रोक लगा दी है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति सत्येन्द्र सिंह चौहान ने बुधवार को यह अंतरिम आदेश अरविंद कुमार सिंह समेत 51 अभ्यर्थियों की लंबित रिट पर दिया।

इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए राज्य सरकार को आखिरी मौका तक दिया गया लेकिन जवाब दाखिल नहीं किया गया।

याचियों के वकील गंगा सिंह के मुताबिक सूबे की बसपा सरकार के दौरान इन 72,825 प्राथमिक शिक्षकों के पद भरने की कार्यवाही शुरू हुई थी इसके लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता केसाथ टीईटी को भी अनिवार्य किया गया था।

बाद में सूबे में सपा सरकार 31 अगस्त 2012 को इन पदों की पूरी चयन प्रक्रिया बदल दी साथ ही पहले के आवेदन व भर्ती संबंधी विज्ञप्ति को भी निरस्त कर दिया।

याचियों ने 31 अगस्त 2012 के आदेश को हाईकोर्ट में रिट दायर कर चुनौती दी और इसे रद्द किए जाने का आग्रह किया।

याचियों के अधिवक्ता की दलील थी कि भर्ती प्रक्रिया को अचानक सरकार बदलने पर निरस्त नहीं किया जा सकता और संबंधित नियमों को नहीं बदला जा सकता है।

इस मामले में कोर्ट ने एक अक्टूबर 2012 को राज्य सरकार को 10 दिन में जवाबी हलफनामा दाखिल करने का आखिरी मौका दिया था जो अब तक नहीं दाखिल किया गया।

सरकारी वकील ने जबाब दाखिल करने को कुछ और समय दिए जाने का आग्रह किया।

इस पर अदालत ने मामले की अगली सुनवाई जुलाई के दूसरे हफ्ते में नियत की है। अदालत ने अपेक्षा की है कि अगली सुनवाई की तारीख तक ये रिक्तियां (72,825 पद) नहीं भरी जाएंगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सूबे की बसपा सरकार के दौरान इन 72,825 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी जिसे सपा सरकार के आने पर निरस्त कर दिया गया था और संबंधित नियमों को भी बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी बाबत याचियों केवकील का कहना था कि टीईटी व गुणवत्ता शिक्षकों केचयन केलिए पिछली सरकार द्वारा अपनाई गई लाभकारी चयन प्रक्रिया व टीईटी के लंबित रहने के दौरान संबंधित नियमों को नहीं बदला जा सकता।

अदालत ने कहा कि सरकारी वकील इस बहस का जबाब अगली तारीख पर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed