{"_id":"2e695a74-a065-11e2-b503-d4ae52bc57c2","slug":"up-125-shops-burnt-by-fire-in-bahraich-organically","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बहराइच में आग से 125 दुकानें जली, बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बहराइच में आग से 125 दुकानें जली, बवाल
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2013 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के बहराइच इलाके में सोमवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लगने में सवा सौ दुकानें जलकर राख हो गईं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के भी देर से पहुंचने पर भड़के लोगों ने उन्हें दौड़ा लिया। मौके पर पहुंचे बहराइच सांसद को भी भीड़ ने खदेड़ा।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने जमकर पथराव किया। बवाल में पुलिस की जिप्सी समेत दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि सीओ का गनर व तीन सिपाहियों समेत 12 लोग घायल हुए हैं।
पुलिस और पीएसी जवानों ने मामले को शांत कराया। डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। बहराइच सांसद पर भीड़ को उकसाने की बात कहते हुए डीएम ने एसपी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
शहर के दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत सैयद सालार मसऊद गाजी के दरगाह परिसर में प्रसाद, क्रॉकरी, धार्मिक पुस्तक, कॉस्मेटिक, आर्टीफिशियल ज्वेलरी, कपड़ा, चूड़ी आदि की दुकानें सजी रहती हैं।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर 12 बजे के आसपास जंजीरी गेट के पास चमनतारा मार्केट की एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन लपटों ने मुसाफिर खाना, गोल मार्केट की दुकानों को भी आगोश में ले लिया।
इसी बीच दुकानों में रखे छह पेट्रोमैक्स फट गए। इसके बाद करीब सवा सौ व्यवसायियों की दुकानें आग से घिर गईं। लगभग डेढ़ करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।