{"_id":"61a11b0e2187557aa53aff6b","slug":"yuva-unnao-news-knp6662239146","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में साक्षात्कार, 75 में 49 ही सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में शामिल बनारस की टेक्नीका इंटरप्राइजेज में साक्षात?
- फोटो : UNNAO
Link Copied
उन्नाव। कोरोना काल के बाद सेवा योजन कार्यालय में पहली बार ऑफ लाइन हुए साक्षात्कार में अधिक अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए। आवेदन करने वाले 75 अभ्यर्थियों में 49 ने साक्षात्कार में सफलता हासिल की। सभी का लखनऊ में प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण में सफलता हासिल करने पर नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
रोजगार मेले में शामिल बनारस की कंपनी के लिए 25 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। इनमें 20 लोग सफल हुए। साक्षात्कार में कक्षा 10 से लेकर आईटीआई करने वाले छात्र शामिल रहे। रीजनल मैनेज अविनाश शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों का 15 दिन का प्रशिक्षण होगा। उसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को रोजगार मिलेगा। खाद बनाने वाली लखनऊ की कंपनी में सेल्स एक्जीक्यूटिव के लिए 20 में 11 अभ्यर्थी सफल हुए। कंपनी के रीजनल मैनेजर मोहम्मद तारिक ने बताया कि साक्षात्कार में इंटर पास छात्र शामिल हुए। इन छात्रों का लखनऊ में एक दिवसीय प्रशिक्षण होगा। सफल अभ्यर्थी चयनित होंगे।
विज्ञापन
हैदराबाद की कंपनी के लिए 15 अभ्यर्थियों में 11 सफल हुए। आरओ अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण बनाने वाली कंपनी में काम करने के लिए 15 ने आवेदन किया। इसमें सात सफल हुए। कंपनी के सेल्स मैनेजर आनंद सिंह ने बताया कि कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी गौतम प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।