फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   youth

एक साल का प्रशिक्षण ले 79 युवा बने दरोगा

Mon, 28 Jun 2021 07:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
youth
फतेहपुर चौरासी। एक वर्ष कड़ी मेहनत कर अपराध एवं अपराधियों से निपटने का प्रशिक्षण लेकर 79 युवा दरोगा बन गए। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि सीओ ने सभी को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शहीद गुलाब सिंह लोधी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में एसआईसीपी की सीधी भर्ती के लिए 79 कैडेट का प्रशिक्षण 15 जून वर्ष 2020 को शुरू हुआ था। एक वर्षीय प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सोमवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पीटीसी के सीओ तारकेश्वर प्रसाद पांडेय ने सलामी लेते हुए कर्तव्य निष्ठा व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कहा कि पुलिस का कार्य जिम्मेदारी के साथ जोखिम से भरा होता है। पुलिस प्रशासन बल और विवेक में सामंजस्य बनाकर कार्य करता है। प्रशिक्षण में उत्कृष्ट रहे आउटडोर में मनीष कुमार व इंडोर एवं आल ओवर टॉपर सुबोध कुमार को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह में आरआई संदीप कुमार, सूबेदार मेजर रामपाल सिंह, मेजर हरींद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed