फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   youth makes fraudial fool

युवक ने साइबर ठगों को ही लगा दिया चूना

Sun, 12 Jun 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
youth makes fraudial fool
उन्नाव। मोबाइल पर एक ऐप के जरिये लोन का ऑफर देखकर युवक प्रलोभन में आ गया। उसने आवेदन किया तो साइबर ठगों ने पहली बार उसके खाते में 4816 रुपये भेज दिए। इसके बाद उन्होंने ओटीपी भेजकर जानकारी देने की बात कही तो युवक को ठगी का शक हुआ और उसने पहले खाते की रकम सुरक्षित की और ऐप को डिलीट कर दिया। अब ठग खुद ठगा सा महसूस कर उसे धमकी दे रहे हैं। युवक ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी है। सर्विलांस के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कब्बाखेड़ा निवासी ऋषभ बाजपेई ने पांच जून को मोबाइल पर एक ऐप देखा। इसमें चार दिन के लिए ब्याज पर 11 हजार का लोन देने का ऑफर था। ऋषभ ने इस पर आवेदन कर दिया तो आधार कार्ड व बैंक अकाउंट नंबर लेकर उसके खाते में 4816 रुपये भेज दिए गए। एक दिन के लिए रुपये लोन देने और छह जून को ब्याज समेत रकम लौटालने की बात कही।
विज्ञापन

ठगों ने एक ओटीपी भेजने और इसकी जानकारी देने की बात कही तो ऋषभ को ठगी का शक हुआ। इस पर उसने खाते में ठगों के दिए 4816 रुपये छोड़कर शेष राशि सुरक्षित कर ली। अगले दिन ठगों ने ओटीपी भेजा तो ऋषभ ने मना कर दिया। ऐप को डिलीट कर दिया। अब ठग अपने रुपये जाते देखकर उसे अलग-अलग नंबरों से धमकी दे रहे हैं। ऋषभ छह दिन से उन्हें टहला रहा है। शनिवार को ऋषभ ने सदर कोतवाली में प्रकरण की जानकारी दी है। बताया कि उसने ठगों से घर आकर रुपये ले जाने के लिए कहा है। कोतवाल ओपी राय ने कहा कि सर्विलांस के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed