{"_id":"ff0b41cdd6b604bfb1fb5156aa8a540c","slug":"yoga-training-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 आसनों का कराया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 आसनों का कराया अभ्यास
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 17 Jun 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। कस्बे में 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के परिप्रेक्ष्य में ब्लाक स्तरीय योग का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में नवाबगंज व डॉ. अंबेडकर स्वास्थ्य विकास सेवा समिति के सहयोग से कस्बे के एक मैरिज लान में योग गुरु मेजर जनरल डॉ. यूपी तिवारी ने कपाल भाती, अनुलोम विलोम, ताड़ासन, वृक्षासन आदि 15 आसनों का अभ्यास कराया। गोष्ठी में राम नारायण द्विवेदी और नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक डॉ. आराधना राज ने योगा पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
उन्होंने गंगा सफाई के विषय में बताया। संचालन समिति की अध्यक्षता नवनीता द्विवेदी ने किया। डॉ. अम्बेडकर स्वास्थ्य विकास सेवा समिति के सदस्य ने योग गुरु को बैज लगाकर व शाल भेंट करके उनको सम्मानित किया।
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी प्रतिनिधि के अनुसार, नेहरू युवा क्लब नेवरना की ओर से जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज में ब्लाक युवा अध्यक्षों ने योग, प्राणायाम का अभ्यास किया। योग शिक्षक ललित शुक्ल को एनवाईसी भरत कुमार ने अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर हरिवंश मिश्र, श्रवण कुमार तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, गंजमुरादाबाद में बारिश हो जाने के कारण ब्लाकस्तरीय योग शिविर अब 19 जून को होगा। सफीपुर संवाददाता के अनुसार, स्थानीय महात्मा गांधी इंटर कालेज में पूर्व कैप्टन नेम सिंह यादव ने 250 कैडेटों को योगाभ्यास कराया। बताया गया कि 21 जून का योग दिवस नवोदय स्कूल काली मिट्टी में संपन्न होगा।
पतंजलि योग समिति का शिविर 21 को
उन्नाव। पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला मीडिया प्रभारी अनुज निगम ने बताया कि आगामी 21 जून को मोतीनगर स्थित मिश्रा लान पर प्रात: 5 से 7.35 बजे तक योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भारी संख्या में पहुंचकर योग करें और अपने तन व मन को स्वस्थ बनाएं।