{"_id":"68b89294d7551613be05dff9","slug":"worms-found-in-cattle-water-in-gaushala-unnao-news-c-221-1-sknp1055-136504-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गोशाला में मवेशियों के पानी में मिले कीड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गोशाला में मवेशियों के पानी में मिले कीड़े
विज्ञापन
बीघापुर। विकासखंड क्षेत्र के बाराहरदो गांव स्थित गोशाला की शिकायत मिलने पर सीवीओ डॉ. महावीर सिंह बुधवार दोपहर जांच की। उन्हें मवेशियों के पीने के पानी में कीड़े और परिसर में गंदगी मिली। उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
बारा हरदो गोशाला में अव्यवस्था को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के मंडलीय महासचिव बृजेंद्र प्रताप सिंह ने उच्चधिकारियों से शिकायत की थी। बुधवार दोपहर सीवीओ डॉ. महावीर सिंह ने गोशाला का निरीक्षण किया। यहां के पीने के पानी में गंदगी व कीड़े, गोशाला परिसर में गंदगी का अंबार, टैग विहीन गोवंश, केवल दो दिन का भूसा और हरा चारा, चोकर आदि न मिलने पर सचिव से नाराजगी जताई। इलाज के अभाव में छटपटाते गोवंश, सचिव के पास डिमांड रजिस्टर न मिलने भी सीवीओ ने फटकार लगाई और व्यवस्थाएं सुधार को एक सप्ताह का समय दिया। बीडीओ से गोशाला में एक टिनशेड व चरही की व्यवस्था कराने को कहा। इस दौरान बीडीओ सुमेरपुर पंकज गौतम, डॉ. सर्वेंद्र सचान, डॉ. रामजीत प्रजापति, पंचायत सचिव वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
प्रधान ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
बीघापुर। ब्लॉक की ग्राम पंचायत इंदेमऊ के प्रधान मनोज सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। बताया है कि पंचायत भवन के निर्माण के लिए गाटा संख्या 1080 व 1078 का प्रस्ताव किया गया था। प्रस्तावित गाटा संख्या पंचायत भवन के निर्माण के लिए जगह नक्शे के प्रारूप के अनुसार पर्याप्त नहीं है। इसके लिए ग्राम पंचायत की बैठक कर बाजार के लिए आवंटित गाटा संख्या 675 की सरकारी भूमि का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था। बताया कि ग्राम सभा में अन्य सरकारी भूमि पंचायत भवन के निर्माण के लिए उपयुक्त नहीं है। इसके लिए उन्होंने अन्य सरकारी भूमि को आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
प्रधान व सचिव हुए सम्मानित
पुरवा विकासखंड सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के तहत ग्राम प्रधान एवं सचिवों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। खंड विकास अधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी राकेश कुमार सिंह व जिला क्षय रोग केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक विनोद कुमार यादव ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी ने ग्राम प्रधानों व सचिवों को पंचायत को ‘टीबी मुक्त’ करने की अपील की। इस दौरान पूर्व में टीबी मुक्त घोषित होने वाले ग्राम पंचायत के प्रधानों व सचिव को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। (संवाद)