फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Worker died due to drowning

डूबने से हुई थी मजदूर की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 01 Sep 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Worker died due to drowning
उन्नाव। दो दिन से लापता मजदूर का शव मिलने की घटना में परिजनों ने पड़ोसी गांव के दो लोगों पर रंजिशन हत्या के बाद शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। कोतवाल ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक ने साथ में शराब पीने के बाद उसे नहर में नहाने को मजबूर किया था। मजदूर के डूब जाने पर परिजनों को सूचना दिए बिना भाग गए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के डीह ग्राम सभा निवासी 32 वर्षीय मजदूर कमलेश पुत्र कुंवारे का शव रविवार को ललऊखेड़ा स्थित नहर में मिला था। मृतक की पत्नी राधा का आरोप है कि पड़ोसी गांव का युवक उसे अपने साथ ले गया था। उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर पति की रंजिशन हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। शरीर में किसी तरह की कोई चोट नहीं मिली है। परिजनों के शक के आधार पर आरोपित युवक को पकड़कर पूछताछ की गई है। उसने बताया कि कमलेश के साथ वह ट्रकों से मौरंग उतारने का काम करता है। 28 अगस्त को मौरंग उतारने के बाद ललऊखेड़ा स्थित नहर के किनारे बैठकर उसने कमलेश व एक अन्य मित्र के साथ पहले शराब पी फिर नहर में नहाने उतरे। इस दौरान कमलेश डूब गया। डरवश उन्होंने किसी को जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

एक सांस में नहर पार करने की लगाई थी शर्त
कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र के अनुसार पकड़े गए मृतक के दोस्त ने बताया कि 28 अगस्त को ललऊखेड़ा नहर के पास शराब पीने के बाद उसने एक सांस में कमलेश से नहर पार करने की बात कही। कमलेश ने 100 रुपये की शर्त लगाई। कमलेश नहर में उतरा और पानी में अंदर जाने के बाद काफी देर तक ऊपर नहीं आया। उसके डूबने के शक पर पुलिस से बचने के लिए वह अपने दूसरे साथी के साथ वहां से भाग आया। कोतवाल ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मजदूर के डूबने की सूचना छिपाने और उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed