फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   won by the King horse race

राजा नामक घोड़े ने जीती रेस

Tue, 10 Feb 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 10 Feb 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
won by the King  horse race

हनुमान गढ़ी आश्रम नवाबगंज में घोड़ों और कार की रेस में कानपुर के ठाकुर कोतवाल सिंह का घोड़ा राजा ने रेस में बाजी मार ली। कानपुर के मनोज मिश्रा की कार दूसरे व बंथरा के विनोद सिंह का घोड़ा तीसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन


हनुमान गढ़ी आश्रम नवाबगंज से अतरसा तक हुई रेस प्रतियोगिता में राजा नाम के घोड़े ने रेस जीती।   प्रतियोगिता में आश्रम के महंत रमेश स्वरूप ब्रह्मचारी ने घोड़े के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्होंने  बताया कि शक्ति संपन्न देश भारत में शक्ति का पैमाना बनाया गया।
विज्ञापन

उस तराजू पर घोड़े की शक्ति को स्थायी शक्ति के रूप में माना गया। मशीनरी युग में घोड़े के बल के पैमाने के आधार पर मशीनों में हार्सपावर बनाया गया।

पौराणिक मतानुसार देवासुर संग्राम में भगवान विष्णु घोड़े का मुख धारण करके ह्यग्रीव अवतार लेकर राक्षसों का विनाश किया। ऋषिकुल परंपरा के आधार पर अश्वासिला नाम के एक महान तपस्वी का नाम जाना जाता है। जिनका सिर घोड़े का था। औषधियों की दुनिया में भगवान सूर्यदेव ने घोड़े का रूप धारण करके अपनी पत्नी संज्ञा को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे श्रेष्ठ चिकित्सकों के रूप में अश्वनी कुमारों का जन्म हुआ। भारतीय रक्षा दल में भी घोड़े का विशेष महत्व माना गया है। घोड़े में देवता और संत की शक्ति की समाहित होती है। इसीलिए इसकी शक्ति सराहनीय मानी गई है। देश की लड़ाई में इतिहास गवाह है। महाराणा प्रताप का घोड़ा एवं महारानी लक्ष्मीबाई का घोड़ा आदि अनेक प्रमाण मिलते हैं।


देश में आज महत्व देना जरूरी हो गया है। घोड़ा सवार सैनिक की ऐसी अवस्था में देश की रक्षा में लगाए जाते हैं। घोड़ा बल प्रधान ही नहीं बल्कि बुद्धि और भाव प्रधान भी होता है। माता जानकी के त्यागने के समय लक्ष्मण रथ से वापस चलते हैं। घोड़े मुड़-मुड़कर मां जानकी की ओर देखकर आंसू बहाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed