फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   women exploitation case against 2 brothers

महिला ने गांवा के युवक व उसके भाई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Sun, 31 Jul 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
women exploitation case against 2 brothers
पुरवा। महिला ने गांव में ही रहने वाले युवक व उसके भाई पर तमंचा लगाकर कार में खींचने और बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 21 जुलाई की शाम चार बजे वह तीन बच्चों के साथ मायके जा रही थी। रास्ते में गांव के ही दो लोगों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया और कार में खींच लिया। रस्सी से हाथ पैर बांधकर अज्ञात स्थान पर ले जाकर कोठरी में रखा। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने बच्चों को समोसे में कुछ मिलाकर खिला दिया, जिससे बच्चे बेहोश हो गए।
विज्ञापन

दोनों लोगों ने उससे दुष्कर्म किया। सुबह मौका पाकर वह किसी तरह तीनों बच्चों को लेकर भागी और टेंपो से दही चौकी पहुंची। बस से वह जैसे ही पुरवा कोतवाली पहुंची तो दोनों आरोपी उसे कोतवाली गेट पर खड़े दिखे। जिस पर वह बच्चों सहित किसी तरह से मायके पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। उसे जान का खतरा है। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो गांजा तस्कर गिरफ्तार
मौरावां। थाने के एसएसआई विनोद कुमार हेड कांस्टेबल गुफरान बेग व नरेंद्र सिंह के साथ शनिवार को गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर गांव गालिबपुर मोड़ पहुंचे। वहां से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तलाशी में दोनों के पास तीन किलो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी मनोज निवासी चंद्रभालखेड़ा व रामदास निवासी खानपुर हैं। दोनों के खिलाफ अवैध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed