फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Women doctors not found in Nawabganj CHC

नवाबगंज सीएचसी में नहीं मिलीं महिला डाक्टर

Mon, 17 Feb 2020 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Women doctors not found in Nawabganj CHC
शनिवार देर रात नवाबगंज सीएचसी का निरीक्षण का निरीक्षण करते सीएमओ डा. आशुतोष कुमार। - फोटो : UNNAO
नवाबगंज(उन्नाव)। सीएमओ ने शनिवार देर रात नवाबगंज सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्हें एक महिला डॉक्टर अनुपस्थित मिलीं। उपकरणों व दवाओं का रख-रखाव सही पाया। मरीजों ने बताया कि रात में महिला डॉक्टर नहीं रुकती। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने बताया कि महिला डॉक्टर रात में खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। इसलिए चली जाती हैं। सीएमओ ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार शनिवार रात 9 बजे नवाबगंज सीएचसी पहुंचे। इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अरुण कुमार से जरूरी जानकारी ली। इसके बाद वह महिला वार्ड पहुंचे। यहां एतबारपुर निवासी गर्भवती नेहा के पति मंयक शुक्ला ने बातचीत में सीएमओ को बताया कि रात में महिला डॉक्टर रुची त्रिपाठी नहीं रुकतीं हैं। उपस्थिति रजिस्टर देखा तो वह नदारद थीं। तीन स्टाफ नर्स पर गर्भवती महिलाओं के इलाज की जिम्मेदारी है। सीएमओ ने महिला चिकित्सक से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही, जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती महिलाओं व उनके तीमारदारों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि महिला चिकित्सक अनुपस्थित पाई गई हैं। स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही महिला चिकित्सकाें के रात में रुकने के जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed