फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   women didnt got treatment

महिला को नहीं मिला इलाज

Thu, 03 Feb 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
women didnt got treatment
उन्नाव। अचलगंज के निजी अस्पताल में बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने वाली महिला की बुधवार को हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां विशेषज्ञ डॉक्टर न होेने से उसे इलाज न मिल सका। दर्द से परेशान होकर वह अस्पताल गेट के बाहर तड़पती रही। बाद में परिजन उसे शहर के ही एक नर्सिंगहोम में ले गए।
विज्ञापन

बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव गोड़वा निवासी हिटलर की पत्नी सन्नो (40) ने जून 2021 में अचलगंज के लोहचा में बच्चेदानी का ऑपरेशन कराया था। कुछ दिन हल्का दर्द रहा तो दवा लेती रही। लेकिन दिसंबर से दर्द बढ़ता गया। तीन दिन पहले अधिक दर्द होने पर अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि बच्चेदानी के ऑपरेशन में पूरी गांठ नहीं निकल पाई।
विज्ञापन

बुधवार को परिजन उसे जिला महिला अस्पताल लाए। लेकिन यहां ऑपरेशन के लिए विशेषज्ञ तैनात न होने से अन्य डॉक्टरों ने उसे नहीं देखा। आरोप लगाया कि डॉक्टर ने यह कहकर चलता कर दिया कि यहां ऑपरेशन नहीं होता, कहीं और दिखाओ। दर्द अधिक होने से वह अस्पताल गेट पर ही बैठ गई। करीब 20 मिनट तक वह बेहाल रही। बाद में परिजन उसे पीडीनगर स्थित एक नर्सिंगहोम ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस बोलीं
सीएमएस डॉ. अंजू दुबे ने बताया कि बच्चेदानी के ऑपरेशन की सुविधा महिला अस्पताल में नहीं है। लेकिन जिस डॉक्टर ने उसे देखा उसे सलाह सही देनी चाहिए थी। मैने डॉक्टरों से इसकी जानकारी ली थी। लेकिन उसने किस डॉक्टर को दिखाया, किसी ने नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed