{"_id":"5f343f098ebc3e4adf3faa6d","slug":"woman-s-death-report-on-four-in-laws-unnao-news-knp5765686138","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत, चार ससुरालियों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत, चार ससुरालियों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
औरास(उन्नाव)। कस्बा निवासी एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहने पर देर शाम शव उठने दिया गया। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर दामाद, ननद, देवर व सास पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
कस्बे के मोहल्ला चमरौधा प्रथम (वार्ड संख्या-4) कबरोई रोड निवासी अरुण कश्यप पुत्र लोकनाथ की शादी दो साल पहले थानाक्षेत्र के ही गांव दिपवल निवासी बेचेलाल कश्यप की सबसे छोटी बेटी सरस्वती उर्फ सती के साथ हुई थी। उसके आठ माह एक पुत्र है। कुछ दिनों से सरस्वती अपने मायके दिपवल में थी। मृतका के भाई के रंजीत के अनुसार मंगलवार शाम उसका बहनोेई अरुण पत्नी को लेने ससुराल गया था। जहां शाम को पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। घर के लोगों ने दोनों को समझाबुझाकर शांत करा दिया था। बुधवार सुबह करीब सात बजे अरुण पत्नी व बेटे को लेकर घर आ गया। दोपहर करीब दो बजे सरस्वती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
पड़ोसियों ने बहन की मौत की सूचना उसे दी। घर पहुंचने पर उसके मुंह से झाग निकल रहा था। मृतका के भाई व मां रानी ने जहर देने का अंदेशा जता दहेज हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो मायके पक्ष के लोगों ने अहमदाबाद में रह रहे मृतका के पांचों भाइयों के आने तक शव को उठाने से मना कर दिया। पुलिस के मुकदमा दर्ज करने की बात कहने पर देर शाम काफी मशक्क्त के बाद परिजनों ने शव उठने दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की मां रानी की तहरीर पर पुलिस ने दामाद, देवर, सास व ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।