फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman gave poison to three children and also drank it herself In Unnao

सनसनीखेज वारदात: महिला ने तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी पीया... लालमन खेड़ा गांव जैसी घटना से दहल उठे लोग

Fri, 22 Dec 2023 10:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 22 Dec 2023 10:41 AM IST
सार

उन्नाव में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने तीन बच्चों को जहर दे दिया। इसके बाद खुद भी जहर पी लिया। महिला की मौत हो गई। तीनों बच्चों का कानपुर हैलट में इलाज चल रहा है। परिजनों ने महिला को मानसिक बीमार बताया है। तहसीलदार और एसओ ने जांच की है। 

विज्ञापन
Woman gave poison to three children and also drank it herself In Unnao
महिला ने तीन बच्चों को दिया जहर, खुद भी खाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में तीन बच्चों को मां ने पानी में कीटनाशक मिलाकर पिलाने के बाद खुद पी लिया। महिला की मौत हो गई, जबकि तीनों बच्चे कानपुर हैलट में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। भदेवरा गांव में गुरुवार सुबह करीब नौ बजे घटना हुई। इस दौरान घर में मां और बच्चे ही थे। 
विज्ञापन


बच्चों को उल्टी होने और रोना सुनकर पड़ोसी युवक मौके पर पहुंचा और मजदूरी करने गए महिला के पति को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बीघापुर तहसील के बिहार थानाक्षेत्र में भदेउरा गांव निवासी जगमोहन कुरील खेती और मजदूरी करता है। पत्नी केतकी (33) दो साल से मानसिक बीमार चल रही थी। गुरुवार सुबह 7:30 बजे जगमोहन अपनी वृद्ध मां धुन्नन के साथ खेत गया था। घर में केतकी व बच्चों में बेटी महक (9), मानवी (3) और बेटा आर्यन (6) थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब नौ बजे केतकी ने गेहूं में डालने वाला कीटनाशक (सल्फास) निकाला और उसे पानी में मिलाकर पहले महक, फिर मानवी और फिर आर्यन को पिलाया और फिर खुद भी पी लिया। कुछ ही देर में बच्चों की हालत बिगड़ गई। इस दौरान पड़ोसी नितिन पहुंचा और जगमोहन को सूचना दी।

घटना की सूचना पर तहसीलदार अरसला नाज और थानाध्यक्ष शिवप्रकाश पांडेय मौके पर पहुंचे और जांच की। जिला अस्पताल पहुंची बारासगवर थानाक्षेत्र के अल्लीपुरवा गांव निवासी मृतका केतकी की मां राजकुमारी पत्नी मनईया ने ससुरालीजनों पर कोई आरोप नहीं लगाया।
 

बताया कि करीब दो साल पहले बेटी का गर्भपात हुआ था। तब से वह मानसिक बीमार रहती थी। उसका इलाज चल रहा था। तहसीलदार और थानाध्यक्ष के निरीक्षण में घर के अंदर जिस बखारी से गेहूं भी निकले मिले वहां कपड़ा भी पड़ा मिला। जिसमें कीटनाशक को बांधकर गेहूं में डाला गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
 

पत्नी के मानसिक बीमार होने पर दुबई से लौट आया था जगमोहन
पति जगमोहन पहले दुबई में नौकरी करता था। दो साल पहले पत्नी की हालत बिगड़ने पर वह नौकरी छोड़कर लौट आया था। जगमोहन ने बताया कि उसके पास दस बिसुआ खेती है। वह पत्नी का इलाज कराने के साथ झाड़-फूंक भी करा रहा था। बताया कि तीनों बच्चे स्कूल जाते हैं। महक कक्षा तीन, आर्यन कक्षा दो और मानवी एलकेजी की छात्रा है। तीनों एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। गुरुवार को पत्नी ने बच्चों को स्कूल भी नहीं भेजा।

 

लालमन खेड़ा गांव जैसी घटना
बारासगवर थानाक्षेत्र के लालमन खेड़ा गांव में 19 नवंबर को वीरेंद्र कुमार पासवान के बेटे मयंक (9), बेटी हिमांशी (8), हिमांक (6) और मांशी (4) के शव घर की कोठरी में मिले थे। शवों के ऊपर फर्राटा पंखा पड़ा था। इस पर सभी ने करंट से मौत की आशंका जताई थी। हालांकि परिजनों ने प्रेम प्रसंग में पिता वीरेंद्र द्वारा ही जहर देने की बात कही थी। 

 

बाद में पिता वीरेंद्र ने बच्चों को कीटनाशक देने गला दबाकर हत्या करने की बात कबूली थी। हालांकि फॉरेंसिक लैब से आई विसरा की जांच रिपोर्ट में जहर की पुष्टि नहीं हुई है। पिता के कबूलनामे को पुलिस सभी बिंदुओं पर फिर से जांच कर रही है। इस वारदात के करीब माहभर बाद ही ऐसी घटना चर्चा का विषय बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed