{"_id":"63ffa959dbabc133da0d40b7","slug":"woman-dies-in-nursing-home-relatives-create-ruckus-unnao-news-c-12-1-103935-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नर्सिंगहोम में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नर्सिंगहोम में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Thu, 02 Mar 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 02 Mar 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के गदनखेड़ा बाईपास स्थित एक नर्सिंगहोम में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
माखी क्षेत्र के ऐरा भदियार के मजरा कुसलीखेड़ा निवासी राजरानी (32) को प्रसव पीड़ा होने पर पति अनिल यादव मंगलवार सुबह जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टर ने खून में संक्रमण की बात कह कर उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। इसी दौरान गदनखेड़ा बाईपास स्थित एक नर्सिंगहोम का एजेंट उसे अस्पताल में मिला और दस हजार में सुरक्षित प्रसव कराने की गारंटी दी। कानपुर की भागदौड़ से बचने की सोच वह भी सहमत हो गया। नर्सिंगहोम पहुंचते ही उससे दस हजार रुपये जमा करा लिए गए। दोपहर डेढ़ बजे के आसपास राजरानी ने बच्ची को जन्म दिया।
देर शाम अचानक रक्तस्राव शुरू हो गया। अस्पताल में कोई डॉक्टर न होने पर स्टाफ की एक महिला को इसकी जानकारी दी। इस पर महिला ने अस्पताल के प्रबंधक से मोबाइल पर बात करने के बाद एक एंबुलेंस बुलाई और पत्नी को दूसरे नर्सिंगहोम भेज दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत बता कर वापस कर दिया। प्रसूता की मौत की जानकारी पर परिजन व रिश्तेदार नर्सिंगहोम पहुंचे तो लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ललऊखेड़ा चौकी प्रभारी बृज मोहन सैनी ने परिजनों को तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा देकर शांत कराया और शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार कार्रवाई की जाएगी।