{"_id":"59d5c6d064681396136a32bcfc12ad1d","slug":"with-moist-eyes-wreaths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नम आखों से शहीदों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नम आखों से शहीदों को श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Thu, 22 Oct 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद स्मृति दिवस पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने बुधवार को पुलिस लाइन में शहीद पुलिस जवानों को नमन किया। शहीद स्मारक पर पुष्प भेंट करते हुए पुलिस कर्मियों की आखें नम हो गईं। बुधवार को शहीद स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ा शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हुए पुलिस जवानों को याद करते हुए पुलिस अधिकारियों और जवानों की आखें नम हो गईं। इस मौके पर एसपी पवन कुमार ने कहा हम सब को शहीद जवानों के त्याग और कर्तव्य निष्ठा से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर मौजूद शहीद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए।
विज्ञापन
एसपी ने अचलगंज थानाक्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी शहीद हेडकांस्टेबिल दिलीप कुमार की पत्नी गीता को पांच हजार रुपये और शॉल भेंट की। एसपी ने उनसे परिवार की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव, सभी क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्षों के अलावा तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन