फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Will improve the health of pregnant and young children

गर्भवती व छोटे बच्चों का सुधरेगा स्वास्थ्य

Fri, 27 Feb 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 27 Feb 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Will improve the health of pregnant and young children
उन्नाव। अब पोषक आहार के अभाव में गर्भवती और छोटे बच्चों का स्वास्थ्य नहीं बिगड़ेगा। शासन ने सभी ब्लाकों के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए एनर्जी फूड आवंटित कर दिया है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के निदेशक ने संबंधित कंपनी को जल्द एनर्जी फूड ब्लाकों के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जनपद में 3352 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों को एमाईलेज रिच एनर्जी फूड की आपूर्ति नई दिल्ली की मेसर्स कैमेस्टर फूड इंडस्ट्री प्रा.लि. करती है। शासन ने इन केंद्रों के लिए 03 से 06 आयु के बच्चों के लिए मार्निंग स्नैक के 6191 और गर्भवती/धात्री एवं किशोरी बालिकाओं के लिए 14271 बैग जारी किए हैं। कंपनी को यह बैग संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचाने हैं।
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार दिया जाता है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के निदेशक आनंद कुमार सिंह ने आपूर्तिकर्ता कंपनी को निर्देश दिए हैं कि एनर्जी फूड 1 किलो पैकिंग में आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेशित किया है कि संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी को आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार निर्धारित पोषाहार के पहुंचने की तिथि व मात्रा से अवगत कराएं। बताया है कि अनुपूरक पुष्टाहार की आपूर्ति की मात्रा जनपद/परियोजना से प्राप्त लाभार्थियों की संख्या/पोषाहार मांग के आधार पर परियोजनावार निर्धारित की गई है।


आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों के सापेक्ष पोषाहार की आवश्यक मात्रा की गणना बाल विकास परियोजना अधिकारी करेंगे और आंगनबाड़ी कार्यकत्री को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed