{"_id":"6929c3d522247667d23d221c89a47c37","slug":"wife-was-polished-throat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर पत्नी का घोटा था गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर पत्नी का घोटा था गला
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 15 Mar 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजगैन/उन्नाव। अजगैन थानाक्षेत्र में सोमवार रात मायके आई महिला की हत्या का पुलिस खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। सर्विलांस टीम को घटना के समय उसके मोबाइल की लोकेशन घटना स्थल के पास मिली है। पुलिस के मुताबिक प्रेम संबंध में बाधक बनने पर उसने पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी।
9 मार्च को अजगैन थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत सरोसा के मजरा शीतलखेड़ा गांव में अपने पति के साथ मायके आई अनीता पाल पत्नी जितेंद्र पाल का शव गांव के बाहर गेहूं के खेत में मिला था। मृतका की मां कुंता ने अपने ही दामाद (मृतका के पति) जितेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कुंता के मुताबिक सोमवार को उसकी बेटी और दामाद घर आए थे। उसके मुताबिक उसे अपने मायके में एक शादी में शामिल होने सफीपुर के लौधोली गांव जाना था। करीब 12 बजे दामाद जितेंद्र उसे बाइक से लेकर गया और छोड़कर लौट आया। घर में मौजूद भाई धीरज के मुताबिक बहन-बहनोई के घर में होने के कारण वह देर शाम को इसी थानाक्षेत्र के लोखरिया गांव निवासी अपनी मौसी के यहां चला गया था।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह अनीता का शव गांव के बाहर मिला था। हत्यारोपी पति जितेंद्र की तलाश में जुटी पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। अजगैन थाना के प्रभारी निरीक्षक वीके मिश्रा ने बताया कि आरोपी जितेंद्र के मोबाइल की सीडीआर (काल डेटा रिकार्ड) में सोमवार शाम 7.27 बजे उसकी लोकेशन घटना स्थल पर थी। इसके बाद उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ किया और भाग निकला।
इसके बाद उसने अगले दिन 10 मार्च को सुबह सात बजे अपना मोबाइल स्विच ऑन किया। जांच के दौरान पड़ोसियों से जितेंद्र के रात में घर में देखे जाने की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार, जितेंद्र नैनीताल के रुद्रपुर में एक खराद कारखाने में काम करता है। वहीं पर एक महिला से उसके प्रेम संबंध हैं।
पत्नी इसका विरोध करती थी। होली में जितेंद्र अपने घर अचली खेड़ा आया था पत्नी भी साथ नैनीताल चलने की जिद कर रही थी इसके चलते उसने सुनियोजित तरीके से पत्नी की हत्या कर दी। हसनगंज सीओ माजिद अब्सार ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।