{"_id":"58beff0b4f1c1b187bdc444b","slug":"wife-quarreled-with-husband-and-gave-birth-to-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से झगड़ कर महिला ने जहर खाकर जान दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से झगड़ कर महिला ने जहर खाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Wed, 08 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : SatyaPrasadMaithani/AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पति के आए दिन झगड़े व अभद्रता से परेशान होकर विवाहिता ने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों को इसकी जानकारी होने पर मौके पर भीड़ का जमावड़ा लग गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक की शराब की लत ने महिला को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है।
थाना फतेहपुर चौरासी के रूपपुर चंदेला के मजरे नया खेड़ा निवासी नेपाली का विवाह दो वर्ष पहले थाना अचलगंज के गांव खन्नापुरवा निवासी रामजीवन की बेटी पूजा (21) के साथ हुआ था। नेपाली की पत्नी से अनबन बनी रहती थी। सोमवार को भी दोनों के बीच झगड़े हुए, जो देर रात तक पड़ोसियों ने सुना। मंगलवार सुबह पूजा का शव घर में मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। पहले तो परिजनों ने मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों को इसकी भनक लग गई।
जिससे कुछ देर में घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान गंगाराम ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि मौत जहर खाने से हुई है। तहरीर मिलने व पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की जाएगी।