फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife did not come from maternal home, husband hit blade on her throat

Unnao: मायके से नहीं आई पत्नी, पति ने अपने गले पर मारा ब्लेड, थानाध्यक्ष बोले- घटना की जानकारी नहीं

Tue, 28 Mar 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 28 Mar 2023 01:07 AM IST
सार

सोनिक थाना क्षेत्र में पत्नी के मायके से न लौटने पर पति ने ब्लेड से अपना गला काट लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Wife did not come from maternal home, husband hit blade on her throat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले के सोनिक क्षेत्र में पत्नी के मायके से न आने से नाराज पति ने ब्लेड से अपना गला काट लिया। खून अधिक बहने से वह बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे बिछिया सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

दही थाना क्षेत्र के ओरहर गांव निवासी दिनेश कुमार गौतम (30) ने गांव में ही रहने वाली पूजा से प्रेम विवाह किया था। पति से विवाद के बाद पूजा छह दिन पहले मायके चली गई। दिनेश पत्नी को लेने पहुंचा, लेकिन वह नहीं आई। कई बार फोन किया, मगर बात नहीं बनी।
विज्ञापन

सोमवार को उसने ब्लेड से अपने गले पर हमला कर लिया। चचेरी बहन विजयलक्ष्मी ने उसे बिछिया सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बता दें कि युवक की एक आठ साल की बेटी गुड़िया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। पता लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस टीम को जानकारी करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल से भी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed