फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Weekly closure shops are also open

साप्ताहिक बंदी को भी खुल रहीं दुकानें

Wed, 22 Apr 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 22 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Weekly closure shops are also open

उन्नाव। शहर के दुकानदार सप्ताह के सातों दिन दुकानें खोल रहे हैं। यहां पर मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के दिन खुल रही दुकानों को देखने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। अधिकारियों की इस लापरवाही के चलते दुकानदार भी इसका फायदा उठाकर बेखौफ होकर अपनी दुकानों को खोल रहे हैं।

विज्ञापन


शहर में मंगलवार को साप्ताहिक बंदी करने के आदेश हैं। इस दिन अत्यंत आवश्यक वस्तुओं जैसे डाक्टरों के क्लीनिक, मेडिकल स्टोर, खाने-पीने आदि के सामानों की दुकानों के अलावा अन्य सभी मार्केट को बंद रखने के आदेश हैं। इस आदेश को शहर के मुख्य बाजार के दुकानदार धता बताते हुए नजरअंदाज कर रहे हैं।
विज्ञापन


बंदी के दिन भी दुकानदार अपनी दुकानें खोले रहते हैं। बीते दिनों जिलाधिकारी ने जिले की सभी बाजारों में साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित किया था और इसे सख्ती से पालन करने का आदेश भी दिया था। आदेश के कुछ दिनों बाद ही दुकानदारों ने इसे नकार दिया और बंदी के दिन भी दुकानें खोल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका ईओ रोली गुप्ता ने बताया कि शहर में साप्ताहिक बंदी के तय दिन भी दुकानें खुलने की शिकायतें मिली हैं। इसे अभियान चलाकर बंद कराया जाएगा और ऐसे दुकानदार जो बंदी के दिन भी दुकानें खोलेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed