{"_id":"dde326f986addd23a3f927bb9979945c","slug":"website-crashing-how-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट धड़ाम, कैसे हो काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबसाइट धड़ाम, कैसे हो काम
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 04 Oct 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सेवायोजन डॉट ओआरजी पोर्टल की वेबसाइट धड़ाम रहने से इस पर पंजीयन नहीं हो पा रहे हैं। सेवायोजन कार्यालय में सप्ताह में सिर्फ दो दिन रजिस्ट्रेशन होने और पोर्टल का गड़बड़ाता सर्वर अभ्यर्थियों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। इस कारण जिले में पोर्टल में होने वाले रजिस्ट्रेशनों की संख्या रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। आएदिन सर्वर ठप होने से बेरोजगारों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। वहीं, अधिकारी पोर्टल के आन लाइन होने के चलते कुछ भी कर पाने में अपने को असमर्थ बता रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 1 मई 2015 को इस पोर्टल को लांच करने के बाद से ही प्रदेश के सभी बेरोजगारों को इससे ऑन लाइन जोड़ने का काम किया जा रहा है। शुरू में तो पोर्टल में रजिस्ट्रेशनों ने तेजी से रफ्तार पकड़ी लेकिन कुछ ही दिनों में इसके सर्वर ने जवाब देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जिला सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत लोगों के रजिस्ट्रेशन के लिए विभाग ने कार्यालय में ही सप्ताह में दो दिन सोमवार व शुक्रवार को फ्री रजिस्ट्रेशन करने का काम भी शुरू किया। मौजूदा समय में आएदिन सर्वर धड़ाम होने से पंजीयन की संख्या में बढ़ोत्तरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
बीते पांच महीनों में जिले में होने वाले रजिस्ट्रेशनों की संख्या करीब साढ़े छह हजार तक पहुंच पाई है। जबकि कार्यालय में कुल ऑफलाइन पंजीयनों की संख्या एक लाख दस हजार के करीब है। इससे अभी तक पंजीकृत लोगों के रजिस्ट्रेशनों में ही विभाग को सालों का समय लग सकता है। इस बारे में जिला सेवायोजन अधिकारी का कहना है कि उन्होंने तो पूरी व्यवस्था करवा दी है अब सर्वर काम न करने से दिक्कत आ रही है। जब भी सर्वर आता है पंजीयन करवाए जाते हैं।