फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Weather took a beating, drizzle, hail fell, changed

मौसम ने ली अंगड़ाई, बूंदाबांदी, ओले गिरे, बदली छाई

Fri, 12 Mar 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Weather took a beating, drizzle, hail fell, changed
तेज हवाओं से हरदोई पुल पर बिखरे पड़े पत्ते। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। उत्तर भारत में बने नये पश्चिमी विक्षोभ का असर जिले में भी दिखाई दिया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। तेज हवाएं चलती रहीं। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। रात में हसनगंज में मटर के दानों के बराबर के ओले गिरे। तेज बारिश और ओलावृष्टि होने पर फसलों को नुकसान की आशंका से किसान परेशान नजर आए।
विज्ञापन

गुरुवार रात आसमान साफ रहा। शुक्रवार सुबह से ही बादल छाने लगे। सुबह नौ बजे सूर्यदेव बादलों की ओट से बाहर आए लेकिन फिर कुछ देर बाद बदली छा गई। 2.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। शाम 5 बजे के बाद कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था जो शुक्रवार को घटकर 30 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में विशेष गिरावट नहीं आई। उप कृषि निदेशक डॉ. नंदकिशोर ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक ने 13 मार्च शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि की संभावना जताई है। अगर बारिश होती है तो गेहूं की फसल को नुकसान नहीं होगा। ओले गिरे या बारिश के दौरान तेज हवा चली तो नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल के नुकसान पर दें सूचना
जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि दैवीय आपदा से यदि फसलों को नुकसान पहुंचता है तो किसान फसल बीमा के लिए टोल फ्री नंबर 18002005142 और 18008896868 पर सूचना दे सकते हैं। बारिश या ओलावृष्टि से फसल को नुकसान पहुंचने पर बीमित किसान 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर पर फोन करके सूचना दें। सूचना मिलने पर जांच कराकर किसानों को फसल बीमा के जरिये नुकसान का मुआवजा दिलाया जाएगा।
--
किसानों की बात
पुरवा के प्रगतिशील किसान डॉ. गोवर्धन लाल पटेल ने कहा कि इस समय गेहूं की फसल पकने की कगार पर पहुंच गई है। हवा के साथ तेज बारिश व ओलावृष्टि से जड़ें हिल जाएंगी। इससे दाना पतला हो जाएगा। पासाखेड़ा के किसान विक्रम सिंह ने कहा कि मौसम का रुख बदला है। ओला गिरने की आशंका है। इससे गेहूं की फसल गिर सकती है। रामापुर के किसान बंशीलाल लोधी ने कहा कि पानी गिरने के साथ हवा चली तो फसल गिर जाएगी। अगनुवाखेड़ा के सुरेंद्र वर्मा व भूलेमऊ के किसान श्रीचंद्र ने कहा कि तिलहनी फसलों को भी नुकसान होगा।

सात घंटे गुल रही बिजली
औरास विकासखंड के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र औरास से विद्युत आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार सुबह 11 बजे खोखापुर से मियागंज पावर हाउस आई 33 केवी लाइन में खोखापुर और मियागंज के बीच कहीं फाल्ट हो गया। दो विद्युत उपकेंद्रों की बिजली गुल हो जाने पर विभागीय कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट खोजना शुरू किया। शाम 5.30 बजे मियागंज पावर हाउस के पीछे फाल्ट मिला। छह घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बूंदाबांदी से गीली सड़क।

बूंदाबांदी से गीली सड़क।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed