फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   water logging in many mohallas

जलभराव से स्वच्छता को झटका, संक्रामक रोगों का खतरा

Thu, 26 May 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
water logging in many mohallas
1शाहगंज मोहल्ले में सड़क बह रहे नालियों के पानी के बीच कुछ इस तरह निकलती छात्राएं। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। भीषण गर्मी में शाहगंज और बंधुहार मोहल्ले के लोग जलभराव से परेशान हैं। शिव नगर, कल्याणी देवी नई बस्ती, रामपुरी, पूरन नगर, कब्बाखेड़ा सहित कई अन्य मोहल्लों का भी ऐसा ही हाल है। नाले और नालियां सिल्ट और कूड़े से पटे हैं। गंदे पानी से होकर गुजरने के कारण संक्रामक बीमारियों का भी खतरा है। लोगों का कहना है कि स्वच्छता का दावा करने वाला विभाग समस्या के प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

शाहगंज मोहल्ले का अधिकांश हिस्सा सदर बाजार में आता है। यहां नालों की सफाई नहीं हुई है। नाला उफनाने से गंदा पानी रास्तों में भरा है। स्टेट बैंक वाली गली में घर से बाहर कदम रखते ही लोगों का जलभराव से सामना होता है। बंधुहार मोहल्ले में तो सभासद पवन के घर के सामने ही जलभराव है। सभासद का कहना है कि सफाई कर्मियों से कई बार कहा लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

30 तक सभी नाले साफ करने के हैं निर्देश
गंदगी और जलभराव की समस्या देखकर डीएम रवींद्र कुमार के तेवर काफी तल्ख हैं। उन्होंने 30 मई तक शहर के सभी नालों को साफ कराने के निर्देश नगर पालिका के अधिकारियों को दिए हैं। सभी 32 वार्डों की सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए उन्होंने आठ उच्चाधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इनमें डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक कुमार शुक्ला, शालिनी देवी, अपर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विनोद कुमार साहू, भूमि संरक्षण अधिकारी डीके वर्मा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालन विकास अभिकरण प्रमोद कुमार शामिल हैं। सभी को चार-चार वार्डों की जिम्मेदारी दी गई है। वार्डों में कूड़े की उठान, सिल्ट सफाई की नियमित रिपोर्ट देने के लिए कहा है। अधिकारी प्रतिदिन सुबह वार्डों का दौरा करके सफाई व्यवस्था जांचेंगे, फोटो भेजेंगे और शाम को रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
प्रभारी ईओ सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि बारिश से पहले शहर की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएगी। इसके लिए सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। वह प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट देंगे। हर दिन कार्य की दो फोटो और रिपोर्ट खाद्य निरीक्षक रश्मि पुष्कर और जलकल अभियंता विवेक वर्मा को देंगे।

सफाई न हो तो इन नंबरों पर दें सूचना
जिला प्रशासन ने नगर निकायों की सफाई संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम बनाया है। अगर किसी मोहल्ले में सफाई नहीं होती या जलभराव है तो वह इन नंबरों पर सूचना दे सकता है। कंट्रोल रूम के नंबर 0515-2820707, 5055-2820256, 0515-2970225, 0515-2820791, 0515-2820792, 0515-2820793, 0515-2820794, 0515-2820799 हैं।
नगर पालिका का कंट्रोल रूम - 0515-820644
स्वच्छ भारत मिशन का टोल फ्री नंबर - 18001800101
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed