{"_id":"65e85c4b971e9119a18fea788d75dbf7","slug":"warm-woolen-clothing-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्म हुआ ऊनी कपड़ों का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्म हुआ ऊनी कपड़ों का बाजार
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 17 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार कड़ाके की ठंड न पड़ने से ठंडे चल रहे ऊनी कपड़ों के बाजार में शनिावर को काफी गरम नजर आया। मौसम में बदलाव से गरम कपड़ों की बिक्री में तेजी आने की उम्मीद बढ़ी है। वहीं व्यापारी भी गरम कपड़ों का व्यापार बढ़ने की संभावना जताने लगे हैं।
व्यापारी अशोक गुप्ता, रामजी गुप्ता, मयंक ने बताया कि नवंबर में ही लाखों की खरीददारी कर ली थी, लेकिन इस बार दिसंबर और जनवरी में ठंड न होने से मांग काफी कम थी। व्यापारियों ने बताया कि जब जनवरी का पहला सप्ताह तेज धूप में निकल गया तो लगा रहा था कि इस बार लाखों रुपया फंस जाएगा।
वहीं उमंग गुप्ता ने बताया कि अगर ऐसी ही ठंड 15-20 दिन रही तो धंधा अच्छा हो जाएगा और व्यापार में रुपया भी नहीं फंसेगा। व्यापारी डंपी त्रिवेदी ने बताया कि आने वाले दिनों में सहालग हैं और ठंड भी बढ़ी है। यह गारमेंट्स के कारोबार के लिए अच्छा संकेत है।