फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Waited for seven hours in 40 degree temperature, then got the cylinder

Unnao News: 40 डिग्री तापमान में सात घंटे इंतजार, फिर मिला सिलिंडर

Thu, 23 Apr 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Waited for seven hours in 40 degree temperature, then got the cylinder
फोटो-25धूप में लाइन में रखे सिलिंडर और छांव में बैठे उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन

फोटो-26-पेड़ के नीचे बैठकर सिलिंडर का इंतजार करते लोग। संवाद

-सुबह नौ बजे से लाइन लगाने के बाद शाम चार बजे सिलिंडर मिलने पर ली राहत की सांस
-एचपी गैस एजेंसी में सिलिंडर को लेकर परेशान रहे उपभोक्ता, कालाबाजारी का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
औरास। ईश्वरीय कृपा इंडेन गैस एजेंसी पर बुधवार को 40 डिग्री तापमान में सिर पर चिलचिलाती धूप में सात घंटे इंतजार के बाद उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिल पाए। वहीं, एचपी गैस एजेंसी में सिलिंडर को लेकर उपभोक्ता परेशान रहे।
औरास में ईश्वरीय कृपा इंडेन गैस एजेंसी पर बुधवार को रसोई गैस वितरण की सूचना पर सुबह नौ बजे से ही महिलाएं व पुरुष पहुंच गए। पहले धूप में ही लाइन में खड़े रहे जब धूप तेज होने लगी तो सिलिंडर धूप में रखकर खुद पेड़ के नीचे खड़े हो गए। शाम करीब चार बजे 360 सिलिंडरों का लोड पहुंचा जिसका संचालक ने वितरण शुरू कराया। सात घंटे बाद सभी उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिल पाया तो उनके चेहरों पर संतोष नजर आया।
विज्ञापन

वहीं, जमालनगर गांव में एचपी गैस एजेंसी पर भी बुधवार सुबह गैस का लोड पहुंचा। यहां एजेंसी के कर्मचारियों व उपभोक्ताओं के बीच पहले सिलिंडर लेने को लेकर कहासुनी हो गई। सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ता रामकुमार, नंदकिशोर, रामस्वरूप चतुर्वेदी, महेंद्र व रामेंद्र आदि ने बताया कि दो महीने से गैस ही नहीं ली है। उसके बाद भी संचालक ने सिलिंडर देने से मना कर दिया। उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालक पर सिलिंडर की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया। एचपी गैस एजेंसी संचालक राजेंद्र से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed