फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Vegetable vendor dies due to police beating in Unnao up

उन्नाव में पुलिस की पिटाई से सब्जी विक्रेता की मौत: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले सबूत, तीन पर गिरी गाज

Sat, 22 May 2021 01:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 22 May 2021 01:15 PM IST
सार

उन्नाव जिले में सब्जी विक्रेता की मौत के मामले में फैसल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुलिस की बेरहमी से पिटाई के सबूत मिले हैं। 

विज्ञापन
Vegetable vendor dies due to police beating in Unnao up
सब्जी विक्रेता की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव के बांगरमऊ में सब्जी विक्रेता की मौत के मामले में मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुलिस की ज्यादती के सबूत मिले हैं। सिर में गंभीर चोट से मौत होने की पुष्टि हुई है। पीठ, हाथ, छाती समेत शरीर के अन्य हिस्सों में डंडों के निशान बता रहे हैं कि पुलिस ने कोतवाली में उसे बेरहमी से पीटा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी शशिशेखर सिंह ने बांगरमऊ थाने के दो सिपाहियों और एक होमगार्ड के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके उन्हें सस्पेंड कर दिया है। 
विज्ञापन


बताते चलें कि शुक्रवार को कोरोना कर्फ्यू के दौरान ठेले पर आलू बेच रहे सब्जी विक्रेता को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले गई। वहां अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस आनन-फानन उसे लेकर सीएचसी पहुंची जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सब्जी विक्रेता की मौत से आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए सीएचसी में हंगामा शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


देखते ही देखते हजारों की संख्या में लोग सड़क पर आ गए और शव रखकर जाम लगा दिया। हालात बिगड़ते देख तीन थानों की पुलिस के साथ अफसर पहुंचे और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान भीड़ और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। रात तक लोग जाम लगाए हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Vegetable vendor dies due to police beating in Unnao up
उन्नाव में सब्जी विक्रेता की मौत का मामला - फोटो : amar ujala
भटपुरी निवासी मोहम्मद फैसल (18) पुत्र इस्लाम हुसैन सब्जी बेचता है। शुक्रवार दोपहर दो बजे वह सब्जी मंडी के पास स्थित अपने घर के बाहर ठेले पर सब्जी बेच रहा था। तभी चौकी के पुलिस कर्मी पहुंच गए। पुलिस को देख फैसल व अन्य दुकानदार भाग पड़े। सिपाहियों ने फैसल को पकड़ लिया और मारपीट कर बाइक में बैठाकर कोतवाली लेकर चले गए।

कोतवाली में अचानक फैसल की हालत बिगड़ गई। सीएचसी लाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस की पिटाई से फैसल की मौत होने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने हंगामा करते हुए उन्नाव-हरदोई मार्ग के लखनऊ चौराहा पर शव रखकर जाम लगा दिया। सीओ आशुतोष कुमार ने समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ उग्र हो गई।

एसडीएम दिनेश कुमार, एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ सफीपुर बीनू सिंह तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पहुंचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया। मृतक के परिजन पूरी कोतवाली को निलंबित करने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग कर रात तक हंगामा करते रहे।

शनिवार को मोहम्मद फैसल का शव उसके पैतृक कब्रिस्तान रेलवे स्टेशन के आगे शनिवार सुबह 11 बजे लाया गया और यहीं अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed