{"_id":"60a92f588ebc3efbd1476901","slug":"vegetable-seller-death-case-he-was-killed-due-to-serious-head-injury","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सब्जी विक्रेता की मौत का मामला: सिर में गंभीर चोट से गई थी जान, 13 चोटें दे रहीं ज्यादती की गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी विक्रेता की मौत का मामला: सिर में गंभीर चोट से गई थी जान, 13 चोटें दे रहीं ज्यादती की गवाही
Sat, 22 May 2021 09:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 22 May 2021 09:50 PM IST
सार
उन्नाव में सब्जी विक्रेता की मौत के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से मौत की वजह सामने आई है। घटना के बाद से आरोपी पुलिसकर्मी फरार है।
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव में कोरोना कर्फ्यू के दौरान पुलिस द्वारा सब्जी विक्रेता को बेरहमी से पीटे जाने का खुलासा अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कर दिया है। दाहिने कान के ऊपर सिर में गंभीर चोट (हेड इंजरी) से उसकी मौत की पुष्टि हुई है। यह चोट डंडा पड़ने या जूते की बूट की ठोकर से मारे जाने की हो सकती है।
पीठ पर मिलीं अन्य मारपीट की 13 चोटें पुलिस की ज्यादती की गवाही दे रही हैं। देर रात हुए पोस्टमार्टम के बाद भोर पहर शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। भारी पुलिस की मौजूदगी में सुबह 11 बजे कब्रिस्तान में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

बांगरमऊ के भटपुरी निवासी 18 वर्षीय सब्जी विक्रेता मोहम्मद फैसल को शुक्रवार दोपहर 2 बजे घर के बाहर सब्जी बेंचता देख एक सिपाही होमगार्ड की मदद से बुलेट पर बैठाकर कोतवाली ले गया था। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने पर सीएचसी ले जाया गया।
वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सब्जी विक्रेता की मौत पर भड़की हजारों की भीड़ ने लखनऊ मार्ग चौराहा पर जाम लगाकर हंगामा किया था। फैसल के भाई सूफियान ने सिपाही विजय चौधरी, सीमावत व होमगार्ड सत्यप्रकाश पर पीटकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
दोनों सिपाहियों को निलंबित व होमगार्ड सत्यप्रकाश को बर्खास्त करने किया गया था। इसके बाद रात 11:15 बजे जाम खुला था। रात में ही दो डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया गया था। आरोपी दोनों सिपाही व होमगार्ड फरार हैं।