{"_id":"5ee679798ebc3e42c94d79e2","slug":"van-driver-killed-in-road-accident-nine-injured-unnao-news-knp5655672163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में वैन चालक की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में वैन चालक की मौत, नौ घायल
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद कस्बे के मरी कंपनी के पास घटना स्थल पर खड़े हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहन।
- फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर ट्रैक्टर लादकर जा रहा ट्रक ट्रेलर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सामने से आ रही वैन में टकरा गया। हादसे में वैन चालक की मौत हो गई, जबकि वैन में बैठे दंपति समेत 9 लोग घायल हो गए। घायलों को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायलों में चार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वैन सवार दंपति परिवार सहित भांजी की शादी में शामिल होने हरदोई के थाना लुनार के कुरौली गांव जा रहे थे।
कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के ककवन गांव के मजरा गहदेवा निवासी अमर सिंह की बहन हरदोई के थाना लोनार के ग्राम कुरौली में ब्याही है। रविवार को अमर सिंह की भांजी की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए अमर सिंह परिवार के 9 अन्य सदस्यों के साथ मारुति वैन से हरदोई के कुरौली गांव बहन के यहां जा रहे थे। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर गंजमुरादाबाद कस्बा में हरदोई की ओर ट्रैक्टर लादकर जा रहा ट्रेलर एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सामने से आ रही वैन में टकरा गया।
हादसे में वैन चालक कानपुर देहात रसूलाबाद थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी लल्लू (22) पुत्र शाबिर के अलावा अमर सिंह (50) उनकी पत्नी निर्मला (45), बेटी अर्चना (20), परिवार की ही काजल (15) पुत्री राजू, काजल का भाई रोशन (8), डहेलिया थाना हरपालपुर हरदोई निवासी छोटे (45), कानपुर देहात के चौबेपुर के वैदानी गांव निवासी गजराज (50) समेत 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को वैन से निकालकर सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया। वैन चालक लल्लू, अमर सिंह, उसकी पत्नी निर्मला व बेटी अर्चना की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में वैन चालक लल्लू की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना दे दी है।