फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   usda master plan 2031 aprooved

यूएसडीए का मास्टर प्लान 2031 मंजूर, होगा शहर का विकास

Sat, 17 Sep 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
usda master plan 2031 aprooved
उन्नाव। लखनऊ में हुई यूएसडीए (उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण) बोर्ड की बैठक में मंडलायुक्त ने यूएसडीए का मास्टर प्लान-2031 देखा। बोर्ड के सदस्यों से चर्चा के बाद इसे मंजूरी दे दी। अब शहर के लोगों से अपत्तियां और सुझाव मांगे जाएंगे। उन्हें समाहित कर तीस दिन बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ में हुई बैठक में यूएसडीए उपाध्यक्ष/सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने मास्टर प्लान-2031 मंडलायुक्त रोशन जैकब के समक्ष रखा। यूएसडीए के प्रभारी सचिव एपीएन सिंह ने बताया कि प्लान को मंजूरी मिल गई है। सुझावों और आपत्तियों को मास्टर प्लान में समाहित कर पुन: बोर्ड बैठक में रखने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ये होंगे लाभ
नए व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्र और कांप्लेक्स बनेंगे
सीवरेज, पेयजल, बिजली आदि सुविधाएं मिलेंगी।
वर्ष 2031 की आवश्यकताओं और आबादी के आधार पर विकास होगा।
विकास शुल्क बढ़ा
यूएसडीए के प्रभारी सचिव एपीएन सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया है कि भवनों का नक्शा पास करते समय लिया जाने वाला विकास शुल्क 850 रुपये से बढ़ाकर अब 935 रुपये प्रति वर्ग मीटर लिया जाएगा। इसके साथ ही शुद्धीकरण शुल्क 60 की जगह अब प्रतिवर्ग मीटर 99 रुपये देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed