फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Uri sleep overnight urbanites from

रातभर ब्लैकआउट से शहरियों की उड़ी नींद

Thu, 10 Sep 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 10 Sep 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
Uri sleep overnight urbanites from
कुंदन रोड उपकेंद्र का ब्रेकर फटने से पूरी रात शहर में ब्लैकआउट रहा।
विज्ञापन
वहीं, सोनिक पावर हाउस में गड़बड़ी के चलते दो अन्य फीडर भी बंद हो गए।

इन दोनों फीडरों में रात भर बिजली नहीं आई। बिजली न आने से लोगों के घरों में जलापूर्ति भी बाधित हुई। लोगों को हैंडपंपों पर पानी के लिए लाइन लगाने को मजबूर होना पड़ा।

मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे कुंदनरोड उपकेंद्र का ब्रेकर फट गया था। इससे शहर में संचालित सिटी पावर हाउस, कब्बाखेड़ा उपकेंद्र से संचालित फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।

आधे से ज्यादा शहर में बिजली न आने से लोग बेहाल हो गए। हालांकि विभाग ने लखनऊ के सरोजनीनगर उपकेंद्र से एक से दो घंटे की बिजली आपूर्ति विभिन्न फीडरों को कराई, लेकिन यह ज्यादा सफल नहीं हो सकी।

 उधर, सोनिक पावर हाउस से संचालित पीडीनगर व इब्राहिमाबाद उपकेंद्र चल रहे थे कि मंगलवार रात करीब 10:30 बजे अचानक आपूर्ति ठप हो गई। इस पर लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन करना शुरू किया।

पता चला कि सोनिक पावर हाउस में तकनीकी खराबी आ गई है ऐसे में दो फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। पूरी रात इन उपकेंद्रों की भी बिजली नहीं आई। ऐसे में लगभग पूरा शहर बिजली के लिए तड़प उठा। 

पूरी रात खुली आंखों में ही कट गई। सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को सुबह उस समय उठानी पड़ी जब जलापूर्ति ठप होने से हैंडपंपों पर लंबी लाइन लगाने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed