{"_id":"62aa2c43f5c74559454f7a8b","slug":"uproar-over-delay-in-patient-s-treatment-unnao-news-knp702562639","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी वार्ड में तीमारदार महिला व नर्स में धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी वार्ड में तीमारदार महिला व नर्स में धक्कामुक्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार देर रात भर्ती बुजुर्ग को काफी देर तक इलाज न मिलने पर तीमारदार महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि स्टाफ नर्स ने अभद्रता कर उसे धक्का दे दिया। नर्स ने भी गालीगलौज का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।
बीघापुर निवासी वृद्ध मुरली को बुखार होने पर उनकी बेटी मंगलवार देर रात जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचीं। बेटी का आरोप है कि काफी देर तक पिता का इलाज शुरू नहीं किया गया। जब उसने स्टाफ नर्स से देखने को कहा तो उसने अभद्रता की। विरोध पर उसे गिरा दिया। दोनों पक्षों में तकरार हुई। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस को सूचना दी गई। जिला अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। वृद्ध मुरली की बेटी ने नर्स के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। नर्स ने सीएमएस पवन कुमार को शिकायती पत्र देकर तीमारदार महिला व उसके परिजनों पर अभद्रता, गालीगलौज व चिकित्सा कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। सीएमएस पवन कुमार ने बताया कि नर्स का शिकायती पत्र कोतवाली भेजा गया है। कोतवाल ओपी राय ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।