{"_id":"5dc9b3468ebc3e5b330af706","slug":"uproar-due-to-lack-of-ration-jammed-unnao-news-knp52522897","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन न मिलने पर हंगामा, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन न मिलने पर हंगामा, जाम लगाया
विज्ञापन
पाटन। ग्राम पंचायत रछोलिया में कोटेदार की मनमानी के खिलाफ सोमवार को कार्डधारकों ने हंगामा किया। बाद में ऊंचगांव-लालकुआं मार्ग पर जाम लगा दिया। ऊंचगांव चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान आधा घंटा यातायात बाधित रहा।
ग्राम पंचायत रछोलिया और उसके मजरा दौदापुर के कोटेदार ने 40 कार्डधारकों को राशन देने के नाम पर ई-पाश मशीन में छह नवंबर को अंगूठे लगवा लिए थे। सर्वर न आने की समस्या बताकर राशन नहीं दिया था। तभी से लोग लगातार राशन के लिए दुकान के चक्कर लगा रहे थे। सोमवार को ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी। प्रधान ने कोटेदार और पूर्ति निरीक्षक से बात की लेकिन संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। फि र दौदापुर के पास ऊंचगांव लालकुआं मार्ग जाम कर दिया। ऊंचगांव चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार दुबे ने ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने बताया कि इसके बाद भी कोटेदार ने कुछ ही लोगों को राशन दिया। अधिकांश लोगों को शनिवार को राशन देने की बात कहकर टाल दिया। कार्डधारकों ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई न होने पर रविवार को फिर मार्ग जाम करने की चेतावनी दी है। एसडीएम दयाशंकर पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।