फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Uproar by road blockade due to non-arrest of accused

आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर सड़क जाम कर हंगामा

Tue, 01 Sep 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Uproar by road blockade due to non-arrest of accused
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। तमंचे की बट मारकर युवक को घायल करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने सोमवार सुबह घायल को चारपाई पर लिटाकर उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने आरोपी को आनन-फानन गिरफ्तार किया तब लोग शांत हुए। इस दौरान आधा घंटे तक उन्नाव-हरदोई मार्ग जाम रहा।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कसैटा निवासी नदीम पुत्र शब्बीर ने घर पर ही मीट की दुकान खोल रखी है। 27 अगस्त को नदीम ने पशुओं के अंग अवशेष नाली में बहा दी थी। पड़ोसी काले ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। नदीम के परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी काले ने परिजनों के साथ उसे जान से मारने के इरादे से फायर भी किया था। लेकिन फायर मिस होन पर उसने सिर पर तमंचे की बट मारकर नदीम को घायल कर दिया था। पुलिस ने नदीम की तहरीर पर रिपोर्ट तो दर्ज की लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। सोमवार सुबह नदीम को चारपाई पर लिटाकर उसके परिजन कस्बे के बाहर उन्नाव-हरदोई मार्ग पर पहुंचे और चारपाई बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस व घायल के परिजनों में कई बार तीखी झड़प भी हुई। तनाव बढ़ता देख चौकी प्रभारी विजय कुमार ने आरोपी काले को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद परिजन शांत होकर सड़क से हट गए। लगभग आधा घंटा जाम के दौरान आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने भीड़ के सड़क से हटने के बाद एक-एककर वाहनों को निकाला।
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद कस्बा चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि चार दिन पूर्व कसैटा में गंदगी बहाने को लेकर झगड़ा हुआ था। मोहर्रम में व्यस्तता के चलते आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। आक्रोशित परिजनों को गिरफ्तारी की बात बता आरोपी को शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed