फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   upda news

जोखिम में जान डाल रहे लोग

Sun, 20 Mar 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
upda news
लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर पैदल सड़क पार करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। यूपीडा के प्रतिबंध लगाने के बाद भी लोग लंबी दूरी से बचने के चक्कर में बैरिकेडिंग तोड़कर लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पार करते दिख रहे हैं। ये लापरवाही बड़े हादसे का सबब बन सकती है।
विज्ञापन

2016 में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया गया था। इसमें ग्राम खंभौली के सामने करीब 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी का भी निर्माण कराया गया है।
थाना बेहटामुजावर और बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्रों में दर्जनों स्थानों पर राहगीरों ने कटीले तारों की बैरीकेडिंग तोड़ दी है। सबसे अधिक अवैध कट हवाई पट्टी के पास हैं। इन अवैध कट से निकलकर राहगीर करीब चार किमी का चक्कर लगाने से बच जाते हैं। लोग जान हथेली पर रखकर हवाई पट्टी को पार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा इन्हीं अवैध कटों से प्रवेश करके लोग एक्सप्रेसवे पर बिना टोल टैक्स के कई किमी लंबा सफर भी कर लेते हैं। खास बात तो यह है कि यूपीडा कई बार इन अवैध कटों को बंद कर चुकी है लेकिन राहगीर इसे खोल लेते हैं।
विज्ञापन

यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने बताया कि अवैध कटों को बंद कर दिया जाता है लेकिन राहगीर बार-बार कट बना लेते हैं। लोग अवैध रूप से एक्सप्रेसवे पार करते हैं। अब कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed