{"_id":"60a7a88abf4504270c4e44f0","slug":"up-vegetable-vendor-dies-due-to-police-beating-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उन्नाव में पुलिस की पिटाई से सब्जी विक्रेता की मौत, हजारों की भीड़ सड़क पर उतरी, मुआवजे को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उन्नाव में पुलिस की पिटाई से सब्जी विक्रेता की मौत, हजारों की भीड़ सड़क पर उतरी, मुआवजे को लेकर हंगामा
Fri, 21 May 2021 08:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 21 May 2021 08:56 PM IST
सार
उन्नाव में कोरोना कर्फ्यू के दौरान पुलिस की पिटाई से संप्रदाय विशेष के युवक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने शव रखकर सड़क पर जाम लगकर हंगामा किया।
विज्ञापन
कोविड प्रोटोकाॅल की उड़ी धज्जियां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव के बांगरमऊ में कोरोना कर्फ्यू के दौरान ठेले पर आलू बेच रहे सब्जी विक्रेता को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले गई। वहां अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस आननफान उसे लेकर सीएचसी पहुंची जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सब्जी विक्रेता की मौत से आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए सीएचसी में हंगामा शुरू कर दिया।
देखते ही देखते हजारों की संख्या में लोग सड़क पर आ गए और शव रखकर जाम लगा दिया। हालात बिगड़ते देख तीन थानों की पुलिस के साथ अफसर पहुंचे और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान भीड़ और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। रात तक लोग जाम लगाए हुए थे।

भटपुरी निवासी मोहम्मद फैसल (18) पुत्र इस्लाम हुसैन सब्जी बेचता है। शुक्रवार दोपहर दो बजे वह सब्जी मंडी के पास स्थित अपने घर के बाहर ठेले पर सब्जी बेच रहा था। तभी चौकी के पुलिस कर्मी पहुंच गए। पुलिस को देख फैसल व अन्य दुकानदार भाग पड़े। सिपाहियों ने फैसल को पकड़ लिया और मारपीट कर बाइक में बैठाकर कोतवाली लेकर चले गए।
कोतवाली में अचानक फैसल की हालत बिगड़ गई। सीएचसी लाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस की पिटाई से फैसल की मौत होने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने हंगामा करते हुए उन्नाव-हरदोई मार्ग के लखनऊ चौराहा पर शव रखकर जाम लगा दिया। सीओ आशुतोष कुमार ने समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ उग्र हो गई।
एसडीएम दिनेश कुमार, एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ सफीपुर बीनू सिंह तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पहुंचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया। मृतक के परिजन पूरी कोतवाली को निलंबित करने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग कर रात तक हंगामा करते रहे। एएसपी शशि शेखर सिंह ने पुलिस की पिटाई से मौत के आरोप को निराधार बताया। कहा कि सीएचसी के डॉक्टर ने दिल का दौरा पड़ने से मौत बात कही है।