{"_id":"68c86586aa9c2bb2770cd392","slug":"up-news-unnao-news-c-221-1-uno1004-137041-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डीएम से बोले ग्रामीण... सीएचसी में बढ़ाई जाएं स्वास्थ्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डीएम से बोले ग्रामीण... सीएचसी में बढ़ाई जाएं स्वास्थ्य सुविधाएं
विज्ञापन
चकलवंशी। सीएचसी की सुविधाएं न मिलने से ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। पांच वर्ष पहले लाखों की लागत से निर्मित सीएचसी से क्षेत्र के लोगों को बड़ी उम्मीद थी। सुविधाएं न मिलने से लोगों को परेशानी हो रही है।
मियागंज ब्लाॅक के माखी में 575.25 लाख की लागत से 2019 में गोपी खेड़ा गांव के पास माखी सीएचसी का लोकार्पण तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने किया था। सीएचसी से माखी गोपी खेड़ा, विरसिंहपुर, बरसिंही, माझखोरिया, कोरारीकलां, कोरारीखुर्द, बेलसी सहित 50 गांव के 70 हजार आबादी में खुशी की लहर दौड़ गई थी लेकिन लोकार्पण के बाद कई वर्षों तक सीएचसी में ताला बंद रहा। ग्रामीणों की शिकायत कर दो वर्ष बाद पीएचसी की सुविधा मिलने लगी लेकिन यह नाकाफी साबित हो रही है।
सोमवार मुरलीधर सेवा समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह प्रीत ने डीएम गौरांग राठी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि लोकार्पण के पांच वर्ष बाद भी सीएचसी की सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। इससे मरीजों को जिला अस्पताल व अन्य सीएचसी के चक्कर लगाना पड़ रहा है। डीएम ने 10 में सीएचसी की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान आलोक पांडेय, जतिन सिंह, अटल, विपिन राना, अर्पित पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।