{"_id":"68c864f6e67fb1c27f088b67","slug":"up-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-137026-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत
विज्ञापन
अनुज (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
- फोटो : credit
सफीपुर। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर तेज रफ्तार डीसीएम रविवार की शाम ई-रिक्शा का पहिया बदल रहे चालक को टक्कर मारते हुए निकल गई। चालक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के बम्हना गांव निवासी अनुज (27) ई-रिक्शा चलाते थे।। रविवार की शाम सफीपुर से गांव जा रहे थे। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के नौबतपुर गांव के पास ई-रिक्शे का पहिया पंचर हो गया। अनुज रिक्शा किनारे लगाकर पहिया बदलने लगे। इसी दौरान सफीपुर से उन्नाव की ओर जा रही डीसीएम उन्हें टक्कर मारते हुए निकल गई।
गंभीर रूप से घायल अनुज को राहगीर निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मौत हो गई। अनुज पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। बड़े भाई भोला ने बताया कि अमित की मौत से मां शिवकांती, भाई वीरू, अनुज, अनुराग, कृष्णा और बहन आरती बेहाल हैं।
विज्ञापन
एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि सड़क किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज से टक्कर मारने वाली डीसीएम की पहचान कराई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।