फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   UP Elections: Yogi Adityanath's announcement in the 2017 public meeting has now started, Mayaganj will be Miyaganj

यूपी इलेक्शन: 2017 की जनसभा में योगी आदित्यनाथ की घोषणा पर अब शुरू हुआ अमल, मायागंज होगा मियागंज

Thu, 26 Aug 2021 08:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 26 Aug 2021 08:34 AM IST
सार

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सफीपुर प्रत्याशी बंबालाल दिवाकर के समर्थन में हुई जनसभा में आए तत्कालीन गोरखपुर सांसद (अब मुख्यमंत्री) योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर ग्राम पंचायत मियागंज का नाम बदलकर मायागंज करने का वादा किया था।

विज्ञापन
UP Elections: Yogi Adityanath's announcement in the 2017 public meeting has now started, Mayaganj will be Miyaganj
CM yogi - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उन्नाव की मियागंज ग्राम पंचायत का नाम बदल कर मायागंज रखने की बात कहकर 2017 के चुनाव में वोटों का ध्रुवीकरण और सफीपुर में जीत हासिल करने में सफल रही भाजपा ने अब इस पर अमल शुरू कर दिया है। क्षेत्रीय विधायक की प्रयासों से ग्राम पंचायत ने नाम बदलने का प्रस्ताव पास कर दिया है।
विज्ञापन


एसडीएम की संस्तुति के बाद डीएम ने अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज को आगे की कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सफीपुर प्रत्याशी बंबालाल दिवाकर के समर्थन में हुई जनसभा में आए तत्कालीन गोरखपुर सांसद (अब मुख्यमंत्री) योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर ग्राम पंचायत मियागंज का नाम बदलकर मायागंज करने का वादा किया था।
विज्ञापन


इसके बाद सरकार भी बनी और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री भी बने लेकिन साढ़े चार साल तक मामला ठंडे बस्ते में रहा। अब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही फिर से इस मामले ने तेजी पकड़ी है। सफीपुर विधायक ने 31 जुलाई को डीएम को दिए पत्र में बताया कि मियागंज का पुराना नाम भूपतिखेड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए नाम मायागंज या भूपतिखेड़ा रखा जाए। डीएम रवींद्र कुमार ने पत्र के आधार पर एसडीएम हसनगंज से आख्या मांगी। एसडीएम ने बीडीओ मियागंज को पत्र भेजा। बीडीओ राजीव कुमार सिंह ने 16 अगस्त को प्रधान नजमा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की खुली बैठक कराई।
 

इसमें ग्राम पंचायत मियागंज का नाम बदलकर मायागंज करने का प्रस्ताव पास कराकर एसडीएम के माध्यम से डीएम को भेजा। इसके बाद डीएम ने नाम बदलने की कार्रवाई के लिए पत्र अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज को भेजा। डीएम ने बताया कि ग्राम पंचायत के नाम बदलने के प्रस्ताव को आगे की कार्रवाई के लिए अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजा गया है। नाम बदलने में आगे की कार्रवाई शासनस्तर से होगी। 

विकासखंड का भी बदलेगा नाम
ग्राम पंचायत के साथ ब्लाक का भी नाम भी बदलेगा। ग्राम पंचायत मियागंज की भूमि पर ही विकासखंड कार्यालय बना हुआ है। इसी कारण यदि ग्राम पंचायत मियागंज का नाम मायागंज होता है तो ब्लाक मियागंज का भी नाम बदल जाएगा। विकासखंड भी मायागंज के नाम से जाना जाएगा। 

नाम कुछ भी हो, विकास होना चाहिए 
मियागंज के ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मियागंज हो या मायागंज, नाम का कोई महत्व नहीं है। मायागंज हम स्वीकार भी करते हैं। हां, इतना जरूर है कि नाम बदलने के बाद मायागंज में विकास के काम ज्यादा होना चाहिए, जिससे जनता संतुष्ट हो यह ज्यादा अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed