फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unruly driving will be curbed, first traffic booth will be built at Gandhi Nagar intersection

Unnao News: बेढंगी चाल पर लगेगा अंकुश, गांधी नगर तिराहे पर बनेगा पहला ट्रैफिक बूथ

Tue, 19 Aug 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 19 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Unruly driving will be curbed, first traffic booth will be built at Gandhi Nagar intersection
फोटो नंबर-17-शहर का गांधीनगर तिराहा। संवाद
उन्नाव। शहर में बेतरतीब चालक पर अंकुश लगाने के लिए महानगरों की तर्ज पर हाईटेक व्यवस्था के तहत काम शुरू किया जा रहा है। पहले चरण में शहर के मुख्य गांधीनगर तिराहे को चिह्नित किया गया है। यहां तिराहे पर रोटरी (गोल चक्कर) बनाया जाएगा। चौड़ाई बढ़ाने और बूथ बनाने पर 1.77 करोड़ खर्च होंगे। उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण (यूएसडीए) को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

गांधीनगर तिराहा शहर का सबसे व्यस्ततम तिराहा है। उन्नाव-शुक्लागंज के साथ रायबरेली व लखनऊ से आने जाने वाले लोगों को इसी तिराहे से निकलना होता है। मुख्य प्रवेश द्वार होने के कारण यहां पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। इसलिए हादसे भी होते रहते हैं। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने इस तिराहे का महानगरों की तर्ज पर बनाने पर काम शुरू किया था।
विज्ञापन

डीएम गौरांग राठी ने यूएसडीए को कार्ययोजना तैयार करने की जिम्मेदारी दी थी। यूएसडीए ने जो योजना तैयार की, उसमें यहां पर तिराहे को नया स्वरूप देकर गोल चक्कर बनाया जाएगा। शहर का यह पहला ऐसा स्थान होगा जहां से ट्रैफिक का नियंत्रण किया जाएगा। इसके लिए यहां ट्रैफिक बूथ भी बनेगा। अभी तक शहर में एक भी स्थान ऐसा नहीं है, जहां यह व्यवस्था हो। यूएसडीए ने जल्द इसका निर्माण शुरू कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गांधी नगर तिराहे पर होने वाले तीन प्रमुख कार्य
रोटरी
रोटरी को गोल चौराहे के रूप में जाना जाता है। इसके बनने के बाद वाहन सवारों को चौराहे पर एक गोल चक्कर लगाना पड़ता है। इससे टकराव की संभावना कम हो जाती है और यातायात सुचारु रूप से चलता रहता है। इसके चारों ओर ग्रीन बेल्ट भी बनाई जाएगी। जिससे सुंदरता बढ़ जाएगी।
---
मिडियन
मिडियन यानि तिराहे पर डिवाइडर का प्रस्तावित निर्माण है। इसके जरिए विपरीत दिशाओं से आने वाले यातायात को अलग किया जाएगा। इससे पैदल यात्रियों को सड़क पार करने के लिए एक सुरक्षित स्थान भी मिलेगा। इससे यातायात को नियंत्रित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

----
डीएम गौरांग राठी ने बताया कि तिराहे पर महानगरों की तर्ज पर विशेष कार्य कराए जाने हैं। इसके लिए सुंदरीकरण के कार्यों की शुरुआत कराई जा रही है। गोल चक्कर के साथ अन्य कार्य कराए जाएंगे। इससे यातायात को सुगम व सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed