फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Woman's body found hanging from tree, two including student hanged, police engaged in investigation

उन्नाव: पेड़ से लटका मिला महिला का शव, छात्रा समेत दो ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 24 Aug 2021 02:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 24 Aug 2021 02:11 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मंगलवार को तीन अलग अलग घटानों में महिला सहित दो छात्राओं के फांसी के फंदे पर लटके शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस तीनों घटनाओं की जांच में जुटी है।
 

विज्ञापन
Unnao: Woman's body found hanging from tree, two including student hanged, police engaged in investigation
मौके पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव के औरास व अजय थाना क्षेत्र में तीन घटनाओं में एक महिला का लगभग 10 दिन पुराना शव मिला, जबकि 2 लोगों के शव फंदे से लटके मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच कर रही है। पहली घटना अजगैन कोतवाली के कस्बा पचियांव में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा सुभाषिनी (22) पुत्री रामसजीवन का शव कमरे के पंखे में साड़ी के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन


पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के भाई पवन ने बताया कि उसकी बहन चार भाई बहनो में तीसरे नंबर की थी। अजगैन के एक डिग्री कालेज में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। चौकी प्रभारी प्रेमनारायण के अनुसार पिता ने मानसिक तनाव में फांसी लगाने की सूचना दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दूसरी घटना में औरास के दिपवल गांव के पास लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे के किनारे विसवल निवासी 45 वर्षीय किसान रामकिशन का शव घर से 2 किमी देर नीम के पेड़ से लटका मिला। वह भोर पहर पांच बजे घर से निकला था। मानसिक तनाव में परिजनों ने आत्महत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी घटना में औरास के अल्दौं गांव के पास से निकले खारजा के पास बबूल के जंगल में मंगलवार सुबह 30 वर्षीय महिला का करीब एक सप्ताह पुराना शव मिलने से सनसनी फैल गई । ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की । पहचान न होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed