{"_id":"612cb0958ebc3e7a191cb17e","slug":"unnao-wall-of-school-fell-due-to-collision-of-tractor-trolley-girl-playing-the-game-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से गिरी स्कूल की दीवार, खेल रही बच्ची की मौत, चालक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से गिरी स्कूल की दीवार, खेल रही बच्ची की मौत, चालक भागा
Mon, 30 Aug 2021 03:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 30 Aug 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
मासूम की मौत
- फोटो : amar ujala
उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बनिगांव में प्राथमिक विद्यालय में बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को गांव के गांव संतोष की 11 वर्षीय बेटी शालिनी अपनी सहेली शिवानी के साथ प्राथमिक स्कूल की दीवार के पास खेल रही थी।
इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राली स्कूल में निर्माण सामग्री लेकर पहुंचा। ट्रैक्टर बैक करने के दौरान ट्राली दीवार से टकरा गई। दीवार भरभराकर पास में खेल रही शालिनी व शिवानी पर गिर गई। मलबे में दबीं बच्चियों को निकालकर एक नर्सिंगहोम ले जाया गया।
डॉक्टर ने शालिनी को मृत घोषित कर दिया और शिवानी का इलाज शुरू किया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग निकला। पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।