{"_id":"6249e5bd9db2c14839449478","slug":"unnao-unnao-news-knp689157830","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबा बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबा बच्चा
विज्ञापन
कृष्णा की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। थानाक्षेत्र के साहबखेड़ा गांव में बच्चा खेलते समय तालाब में गिर गया। काफी देर तक उसके नजर न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो वह डूबा मिला। अस्पताल ले जाने तक उसकी सांसें थम गईं।
साहबखेड़ा गांव निवासी विनोद चौहान के घर के सामने तालाब है। रविवार को विनोद व उनकी पत्नी नीलम खेत में गेहूं की फसल काटने गई थी। बेटा कृष्णा (7) घर पर ही अन्य परिजनों के साथ था। बच्चा खेलते-खेलते तालाब किनारे पहुंच गया और डूब गया।
परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हो पाई। माता-पिता घर लौटे तो कृष्णा के कहीं नजर न आने पर तलाश शुरू की। तालाब में डूबने की आशंका पर पिता व पड़ोस के अन्य लोगों ने तालाब के पास जाकर देखा तो कृष्णा डूबा मिला। आनन फानन परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।